June 26, 2026

ऐप डाउनलोड करें

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता संभाग सरगुजा की महुआ शराब पर कार्रवाई, 21 लीटर महुआ शराब एवं 250 कि.ग्रा. महुआ लाहन जब्त एक आरोपी जेल दाखिल 50 दिन तक मौत से लड़ता रहा नवजात, मेडिकल कॉलेज रायगढ़ के डॉक्टरों ने बचाई जिंदगी, उम्मीद छोड़ चुके माता-पिता को स्वस्थ शिशु सौंपा, चिकित्सकों की सेवा भावना बनी मिसाल लोकतंत्र की रक्षा के संकल्प के साथ भाजपा ने निकाली आपातकाल की विभीषिका स्मृति दिवस मशाल रैली नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर किया दुष्कर्म, कापू पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, इंस्टाग्राम से हुई थी पहचान, करतूत के बाद अब गया जेल होटलों की जांच, संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ और वार्डों में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, प्रमुख बाजारों व संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की फुट पेट्रोलिंग

सहयोग – एक सामाजिक संस्था द्वारा 15वाँ मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन

रायपुर। सामाजिक उत्थान के लिए समर्पित “सहयोग – एक सामाजिक संस्था” द्वारा अपने 15वें मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन दिनांक 26 जून 2026, शुक्रवार को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक वृंदावन हॉल में किया जाएगा।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 10वीं एवं 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान करना, उन्हें प्रोत्साहित करना तथा शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण का निर्माण करना है, जिससे आने वाली पीढ़ी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित हो।

संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदर देवानी ने बताया कि सहयोग संस्था सामाजिक उत्थान एवं शिक्षा प्रोत्साहन के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान समारोह विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने तथा शिक्षा के प्रति सकारात्मक संदेश देने की एक महत्वपूर्ण पहल है तथा सभी समाजजनों से कार्यक्रम में सहभागी बनने की अपील की।

इस अवसर पर कार्यक्रम में विक्की लोहाना.जीतू बढ़वानी, राजू तारवानी, अमर चंदनानी, मनोहर चंदनानी, अनिल मोटवानी, किशोर कुंदनानी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम के संयोजक महेश खिलनानी ने जानकारी दी कि कार्यक्रम के समन्वय एवं संचालन व्यवस्था में मनीष पंजवानी एवं अंकित रोहिरा भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी कार्यक्रम की प्रमुख जिम्मेदारी महिला टीम को सौंपी गई है। कार्यक्रम का नेतृत्व श्रीमती दीया मुलचंदानी एवं श्रीमती दिव्या आडवाणी के नेतृत्व में किया जा रहा है तथा पूरी महिला टीम पूरे समर्पण एवं उत्साह के साथ कार्यक्रम की तैयारियों में जुटी हुई है, ताकि कार्यक्रम व्यवस्थित, गरिमामय एवं यादगार रूप से संपन्न किया जा सके।

कार्यक्रम का मंच संचालन प्राची खेमानी एवं रीना तलरेजा द्वारा किया जाएगा।

इस आयोजन में महिला टीम के रूप में सावित्री बजाज, मनीषा आडवाणी, मंजू मलंग, प्रिया अमलानी, भारती अमलानी, सुनीता अठवानी, काजल विरानी, रेखा तोलवानी, कोमल हेमनानी, रेखा भोजवानी, दीपा सुखरामानी, गंगा बढ़ेजा, सिमरन चावला, जया जीवनानी, कंचन लालवानी, सिमरन बजाज, भावना शर्मा, चांदनी साहनी एवं कविता मोटवानी सहित समस्त सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

इसके साथ ही आयोजन को सफल बनाने हेतु मनोहर टकरानी,मनीष थवानी,विजय गोवानी, नितिन मत्थानी ,हीरा केशवानी, मनोहर डेंगवानी, विष्णु रूपरेला, राम भक्तानी, मनीष रोहरा, लक्ष्मण लेडवानी, प्रकाश वाधवानी, अनिल जागवानी, अनिल डेंगवानी,हितेश डोडवानी एवं राहुल इसरानी ,विकास छगानी सहित संस्था के सभी सदस्य अपनी सहभागिता दे रहे हैं।
इस अवसर पर समाज के अन्य गणमान्य अतिथि एवं सदस्य उपस्थित रहेंगे तथा मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। सहयोग संस्था द्वारा रायपुर शहर एवं समस्त समाजजनों से आग्रह किया गया है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करें एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी सहभागिता प्रदान करें।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
8
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?