June 28, 2026

ऐप डाउनलोड करें

ओम हाइट्स के सूने मकान में चोरी, पुलिस जांच में जुटी, पुलिस, साइबर और एफएसएल डॉग स्क्वाड की टीम ने किया निरीक्षण, सीसीटीवी फुटेज चेक कर संदिग्धों की धरपकड़ में जुटी पुलिस टीम लापता नाबालिग बालिका सकुशल दस्तयाब, बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में भेजा गया न्यायिक रिमांड पर तमनार पुलिस की शराब रेड, 15 लीटर महुआ शराब जब्त, ग्राम बेलजोर में अवैध महुआ शराब बिक्री करते आरोपी को पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा, थाना तमनार में आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी को भेजा गया रिमांड पर 2 हाथी को ग्रामीणों ने घेरा, दहशत के बीच घंटों फंसे रहे वन्यजीव, वन विभाग ने की सतर्क रहने की अपील रायगढ़ में अकीदत व अमन के साथ मनाया गया मातमी पर्व मोहर्रम, ताजियों के साथ निकला जुलूस धरमजयगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फ्लोरा मैक्स चिटफंड ठगी मामले के दो फरार आरोपी गिरफ्तार, 49.50 लाख रुपये की ठगी के मामले में फरार आरोपी श्याम सिंह राजपूत और बलराम बंजारा को दबिश देकर पकड़ा गया

लापता नाबालिग बालिका सकुशल दस्तयाब, बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में महिला एवं बाल अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे “अभियान संवेदना” के तहत थाना कोतरारोड़ पुलिस ने अप्रैल माह से लापता नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

अप्रैल माह में घर से लापता हुई थी बालिका
जानकारी के अनुसर 27 अप्रैल को बालिका के पिता ने थाना कोतरारोड़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 25 अप्रैल की रात परिवार के सभी सदस्य घर में सोए हुए थे। देर रात लगभग 2 बजे उठने पर घर का मुख्य दरवाजा खुला मिला तथा उनकी नाबालिग पुत्री घर में नहीं थी। परिजनों द्वारा आसपास काफी तलाश करने के बाद भी बालिका का पता नहीं चलने पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका व्यक्त करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रिपोर्ट पर थाना कोतरारोड़ में अपराध क्रमांक 129/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

लगातार बदलते लोकेशन के बीच पुलिस ने कोड़ातराई से किया दस्तयाब
थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक शील आदित्य सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार बालिका की पतासाजी में जुटी रही। तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर पहले बालिका के विशाखापट्टनम में होने की जानकारी मिली। पुलिस टीम रवाना होने की तैयारी कर रही थी कि इसी बीच लोकेशन ओडिशा के संबलपुर में प्राप्त हुई। पुलिस टीम संबलपुर के लिए रवाना हुई, लेकिन रास्ते में ही बालिका का लोकेशन पुनः बदल गया।
लगातार तकनीकी निगरानी और सूचनाओं के आधार पर पुलिस टीम ने 26 जून 2026 को रायगढ़ जिले के कोड़ातराई क्षेत्र में दबिश देकर नाबालिग अपहृत बालिका को संदेही धीरज निराला उर्फ नानू (19 वर्ष) के कब्जे से सकुशल दस्तयाब किया। बालिका का महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराया गया जिसमें संदेही द्वारा शादी का प्रलोभन देकर विशाखापट्टनम और ओडिशा के संबलपुर ले जाना और शारीरिक शोषण करना बताई, आरोपी धीरज निराला उर्फ नानू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
बालिका के कथन एवं विवेचना में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आरोपी धीरज निराला उर्फ नानू (19 वर्ष) के विरुद्ध प्रकरण में धारा 87, 65(1) BNS, 6 पॉक्सो एक्ट जोडी गयी। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण में आगे की विवेचना जारी है।
एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं डीएसपी श्री सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन पर इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक शील आदित्य सिंह, उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर, PSI क्षितिज देवांगन, एएसआई मनमोहन बैरागी और आरक्षक राजेश खांडे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

तमनार पुलिस की शराब रेड, 15 लीटर महुआ शराब जब्त, ग्राम बेलजोर में अवैध महुआ शराब बिक्री करते आरोपी को पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा, थाना तमनार में आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी को भेजा गया रिमांड पर

8
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?