July 1, 2026

ऐप डाउनलोड करें

25 लाख की लागत से अमृत मिशन पाइपलाइन विस्तार कार्य का भूमिपूजन, अटल कॉलोनी को मिलेगी बेहतर पेयजल सुविधा महापौर जीवर्धन चौहान ने पैठूडबरी नाला की कराई सफाई, जलभराव रोकने अधिकारियों को दिए निर्देश पोरडा-चिमटापानी परियोजना पर विरोध का साया, सर्वे रोकने की मांग को लेकर एसडीएम घरघोड़ा को सौंपा ज्ञापन, उस्मान बेग के नेतृत्व में प्रभावित ग्राम वाशियों ने भरी हुंकार डीएपी के नाम पर किसानों से ठगी करने वाले गिरोह पकड़ाया, संयुक्त कार्रवाई में 4 आरोपी गिरफ्तार,थाना में एफआईआर दर्ज, टीम ने सरसीवां क्षेत्र के गाड़ापाली गांव में घेराबंदी कर पकड़ा कोतवाली पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, 24 घंटे में लूटकांड का खुलासा, दो लुटेरे गिरफ्तार, ढिमरापुर रोड पर राहगीर से ₹15,200 की लूट करने वाले दोनों आरोपी दबोचे गए 39 और 42 वर्षों की गौरवपूर्ण सेवा के बाद उप निरीक्षक हेतराम सिदार एवं आरक्षक निस्तोर तिर्की सम्मानपूर्वक हुए सेवानिवृत्त, सेवा सम्मान समारोह में एडिशनल एसपी अनिल सोनी ने किया सम्मानित

पोरडा-चिमटापानी परियोजना पर विरोध का साया, सर्वे रोकने की मांग को लेकर एसडीएम घरघोड़ा को सौंपा ज्ञापन, उस्मान बेग के नेतृत्व में प्रभावित ग्राम वाशियों ने भरी हुंकार

रायगढ़। रायगढ़ जिले के घरघोड़ा विकासखंड अंतर्गत प्रस्तावित पोरडा-चिमटापानी कोल परियोजना को लेकर अब प्रभावित क्षेत्र में जनचर्चा तेज हो गई है। इस परियोजना के अंतर्गत पोरडा, कठरापाली, कांटाझरिया, सिंघनपुर, कोनपारा एवं चिमटापानी सहित कई ग्रामों की कृषि भूमि अधिग्रहित की जानी प्रस्तावित है। परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण एवं सर्वेक्षण प्रक्रिया प्रारंभ करने की तैयारियां चल रही हैं, जिससे हजारों प्रभावित ग्रामवासियों के सामने अपने भविष्य, आजीविका, पुनर्वास, रोजगार, पर्यावरण एवं सामाजिक अस्तित्व को लेकर अनेक प्रश्न खड़े हो गए हैं।
इन्हीं मुद्दों को लेकर कठरापाली, कांटाझरिया, सिंघनपुर, कोनपारा एवं चिमटापानी के प्रभावित ग्रामवासियों ने एकजुट होकर युवा कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायगढ़ एवं पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष घरघोड़ा उस्मान बेग के नेतृत्व में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) घरघोड़ा एवं तहसीलदार घरघोड़ा को विस्तृत ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि जब तक प्रभावित ग्रामवासियों की सभी जायज मांगों पर स्पष्ट एवं लिखित निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक किसी भी प्रकार का भूमि सर्वेक्षण अथवा परियोजना संबंधी कार्य प्रारंभ नहीं किया जाए।
प्रभावित ग्रामवासियों ने बताया कि वर्ष 2025 में केवल पोरडा ग्राम में सर्वेक्षण किया गया था, लेकिन आज तक परियोजना की वास्तविक स्थिति, प्रभावित परिवारों की सूची, भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया, मुआवजा, रोजगार, पुनर्वास एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर न तो स्पष्ट जानकारी दी गई और न ही प्रभावित ग्रामवासियों को विश्वास में लिया गया। ऐसे में अन्य गांवों में सर्वेक्षण प्रारंभ करना उचित नहीं होगा।
ज्ञापन में सर्वप्रथम मांग की गई कि प्रत्येक भूमि स्वामी को अपनी भूमि का बंटांकन (विभाजन) एवं राजस्व अभिलेखों को दुरुस्त कराने का पर्याप्त अवसर दिया जाए तथा उसके बाद ही किसी भी प्रकार की सर्वेक्षण प्रक्रिया प्रारंभ की जाए।
इसके साथ ही परियोजना से संबंधित सभी जानकारियां ैम्ब्स् द्वारा पूर्ण पारदर्शिता के साथ सार्वजनिक की जाएं, ताकि प्रत्येक प्रभावित ग्रामवासी यह जान सके कि उसकी कितनी भूमि अधिग्रहित होगी, उसे कितना मुआवजा मिलेगा, पुनर्वास कहां किया जाएगा तथा परियोजना का वास्तविक स्वरूप क्या है।
प्रभावित ग्रामवासियों ने यह भी मांग की कि भूमि अधिग्रहण से पूर्व मुआवजा नीति का पुनर्मूल्यांकन किया जाए तथा वर्तमान बाजार मूल्य के अनुरूप कम से कम चार गुना मुआवजा निर्धारित किया जाए। साथ ही मकान, पेड़, कुआं, बोरवेल, फसल एवं अन्य सभी स्थायी परिसंपत्तियों का अलग-अलग मूल्यांकन कर उनका पूर्ण मुआवजा दिया जाए तथा संपूर्ण भुगतान एकमुश्त एवं समयबद्ध तरीके से किया जाए।
ज्ञापन में आगे कहा गया कि प्रत्येक प्रभावित परिवार के कम से कम एक सदस्य को स्थायी रोजगार दिया जाए। परियोजना के साथ-साथ ठेका एवं आउटसोर्सिंग कार्यों में भी स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देते हुए कम से कम 70 प्रतिशत रोजगार स्थानीय लोगों को उपलब्ध कराया जाए।
इसके अतिरिक्त प्रभावित ग्रामवासियों ने मांग की कि उपरोक्त सभी शर्तों एवं मांगों को ग्रामसभा की उपस्थिति में लिखित समझौते (एमओयू) का हिस्सा बनाया जाए तथा ग्रामसभा की पूर्व सहमति के बिना किसी भी प्रकार का सर्वेक्षण, भूमि अधिग्रहण अथवा परियोजना संबंधी कार्य प्रारंभ न किया जाए।
ज्ञापन की प्रतिलिपि कलेक्टर रायगढ़, महाप्रबंधक ैम्ब्स् रायगढ़ क्षेत्र, पुलिस अधीक्षक रायगढ़, तहसीलदार घरघोड़ा, क्षेत्रीय महाप्रबंधक बरौददृबिजारी क्षेत्र एवं थाना प्रभारी घरघोड़ा को भी प्रेषित की गई है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

तमनार में आदतन झगड़ा-मारपीट करने वाले 7 उपद्रवी युवकों पर पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, जारी हुआ जेल वारंट , शांति भग की अंदेशा पर बीएनएसएस के तहत कार्रवाई कर एसडीएम न्यायालय में किया पेश

8
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?