July 9, 2026

ऐप डाउनलोड करें

सूबेदार, उप निरीक्षक व प्लाटून कमांडर प्रारंभिक परीक्षा 12 को, 3 सदस्यीय उड़नदस्ता दल सह परिवहन अधिकारी नियुक्त, कलेक्टर ने जारी किया आदेश राजस्थान से सकुशल लौटे रामदास महंत ने एसएसपी  शशि मोहन सिंह से की सौजन्य भेंट महिला सुरक्षा और मानव तस्करी की रोकथाम के लिए सभी विभाग समन्वित होकर करें प्रभावी कार्रवाई: एसएसपी शशिमोहन सिंह पत्नी बनाकर साथ रखने का भरोसा देकर किया शारीरिक शोषण, पीड़िता की रिपोर्ट पर पूंजीपथरा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार 300 किलो गांजा तस्करी का मास्टरमाइंड शुभम यादव गिरफ्तार, पिछले माह 1.86 करोड़ की गांजा खेप पकड़ाने के बाद फरार था मुख्य आरोपी, साइबर और लैलूंगा पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा लेन-देन के विवाद में युवक से मारपीट कर कार लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी से लूटी गई 10 लाख की मारुति XL-6 कार बरामद

सूबेदार, उप निरीक्षक व प्लाटून कमांडर प्रारंभिक परीक्षा 12 को, 3 सदस्यीय उड़नदस्ता दल सह परिवहन अधिकारी नियुक्त, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

रायगढ़। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर (प्रारंभिक) परीक्षा-2024 का आयोजन 12 जुलाई रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित संचालन के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी मयंक चतुर्वेदी ने आदेश जारी कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित कर दी है। परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, प्रश्न पत्रों के सुरक्षित परिवहन तथा परीक्षा केंद्रों की सतत निगरानी के लिए तीन सदस्यीय उड़नदस्ता दल सह परिवहन अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। ये दल परीक्षा अवधि के दौरान अपने-अपने केंद्रों का लगातार निरीक्षण करेंगे तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता या व्यवधान की स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।
उड़नदस्ता दलों को सौंपी गई परीक्षा केंद्रों की जिम्मेदारी
जिला प्रशासन द्वारा गठित उड़नदस्ता दल में प्रथम उड़नदस्ता दल में उप संचालक कृषि अनिल वर्मा (मो. 96690-63346), थाना चक्रधर नगर के सहायक उप निरीक्षक दिनेश मिंज (मो. 90095-98385) तथा प्रधान आरक्षक महेंद्र कर्ष (मो. 79993-64821) को शामिल किया गया है। इस दल को पी.एम. शासकीय नटवर इंग्लिश मीडियम स्कूल रायगढ़ (केंद्र क्रमांक-1501), के.एम.टी. शासकीय कन्या महाविद्यालय गांधी चौक रायगढ़ (केंद्र क्रमांक-1506), सेठ किरोड़ीमल आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाल मंदिर घड़ी चौक रायगढ़ (केंद्र क्रमांक-1507) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह द्वितीय दल में समाज कल्याण विभाग के उप संचालक शिव शंकर पाण्डेय (मो. 75872-31121), सिटी कोतवाली के सहायक उप निरीक्षक डी.के. बेहरा (मो. 94792-69216) तथा प्रधान आरक्षक सुरेन्द्र ठाकुर (मो. 83700-37193) को शामिल किया गया है। इस दल को किरोड़ीमल शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज चक्रधर नगर रायगढ़ (केंद्र क्रमांक-1503) तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चक्रधर नगर रायगढ़ (केंद्र क्रमांक-1502) की जिम्मेदारी दी गई है। तृतीय उड़नदस्ता दल में नगर एवं ग्राम निवेश विभाग के उप संचालक नवीन कुमार (मो. 96852-39793), थाना पुसौर के सहायक उप निरीक्षक कुंदन लाल गौर (मो. 79997-00123) तथा प्रधान आरक्षक बाबूलाल पटेल (मो. 76976-76464) को शामिल किया गया है। इस दल को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सर्किट हाउस रोड, वार्ड क्रमांक-09 चांदमारी रायगढ़ (केंद्र क्रमांक-1505) तथा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोष्टापारा रायगढ़ (केंद्र क्रमांक-1504) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा जिला व्यापार एवं उद्योग विभाग की महाप्रबंधक सुश्री अंजू नायक (मो. 97525-15837) को आरक्षित अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।
सुबह 7 बजे जिला कोषालय पहुंचेंगे दल, गोपनीय सामग्री की रहेगी जिम्मेदारी
उड़नदस्ता दलों को परीक्षा दिवस पर सुबह 7 बजे जिला कोषालय रायगढ़ में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। यहां से वे प्रश्न पत्र एवं अन्य गोपनीय सामग्री प्राप्त करेंगे और परीक्षा प्रारंभ होने से डेढ़ घंटे पूर्व संबंधित परीक्षा केंद्रों तक सुरक्षित पहुंचाएंगे। परीक्षा समाप्त होने के बाद सभी दल केंद्राध्यक्षों से सीलबंद गोपनीय सामग्री प्राप्त कर उसे सुरक्षित रूप से पुनः जिला कोषालय में जमा करेंगे। जिला प्रशासन ने सभी अधिकारियों को जिम्मेदारी एवं सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं, ताकि परीक्षा का आयोजन पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराया जा सके।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
8
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?