July 16, 2026

ऐप डाउनलोड करें

बरसात में बढ़ता है सर्पदंश का खतरा, समय पर इलाज से बचाई जा सकती हैं जानें, झाड़-फूंक नहीं, अस्पताल ही है जीवन बचाने का सबसे सुरक्षित रास्ता भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए शांति समिति की बैठक आयोजित, सुरक्षा, यातायात, पेयजल और विद्युत व्यवस्था पर बनी कार्ययोजना, यातायात रहेगा नियंत्रित, वैकल्पिक मार्गों की होगी व्यवस्था 14 सितंबर से सुर, ताल और घुंघरुओं की झंकार से गूंजेगा 41 वें चक्रधर समारोह का मंच, स्थानीय प्रतिभाओं और छत्तीसगढ़ी लोक कलाकारों को मिलेगा मंच, कलेक्टर की अध्यक्षता में कलाकार चयन समिति की बैठक संपन्न क्रोन्धा गांव में आग की घटना में बुजुर्ग दंपति की मौत, हत्या की आशंका से सनसनी युवती से दुष्कर्म के आरोपी को जोबी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा बड़पारा शराब भट्ठी के पास शराब के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाले 3 आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, अजमानतीय धाराओं में भेजे गए जेल

भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए शांति समिति की बैठक आयोजित, सुरक्षा, यातायात, पेयजल और विद्युत व्यवस्था पर बनी कार्ययोजना, यातायात रहेगा नियंत्रित, वैकल्पिक मार्गों की होगी व्यवस्था

रायगढ़ । भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित आयोजन को लेकर बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी, एसडीएम श्री महेश शर्मा, टेªफिक डीएसपी श्री उत्तम प्रताप सिंह, नगर निगम, विद्युत विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं रथ यात्रा आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में रथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यात्रा मार्ग की साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पुलिस पेट्रोलिंग, सड़क किनारे रखी निर्माण सामग्री हटाने, ढीले विद्युत तारों एवं लूज विद्युत प्वाइंट की मरम्मत, स्वास्थ्य सुविधाओं तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। संबंधित विभागों को सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि रथ यात्रा के दौरान गांजा चौक से चांदनी चौक, केवड़ा बाड़ी बस स्टैण्ड से चांदनी चौक, बाघ तालाब से चांदनी चौक तथा पैलेस रोड से चांदनी चौक में दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की जाएगी। यात्रा मार्ग पर खड़े वाहनों को हटाने तथा भीड़ प्रबंधन के लिए भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा में भजन मंडलियों के साथ आर्केस्ट्रा भी शामिल रहेगा। इससे रथ यात्रा का धार्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण और अधिक भव्य बनेगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि यात्रा मार्ग एवं प्रमुख स्थलों पर पेयजल के लिए पानी के टैंकर उपलब्ध कराए जाएंगे। राजा महल के समीप एंबुलेंस की व्यवस्था रहेगी तथा पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग की जाएगी। सोनारपारा में आयोजित होने वाले भंडारे के लिए पेयजल सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। बैठक में अधिकारियों ने कहा कि जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन रथ यात्रा के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करेगा। सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। आयोजन समिति के सदस्यों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाते हुए रथ यात्रा के सफल आयोजन के लिए आवश्यक सुझाव साझा किए।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए शांति समिति की बैठक आयोजित, सुरक्षा, यातायात, पेयजल और विद्युत व्यवस्था पर बनी कार्ययोजना, यातायात रहेगा नियंत्रित, वैकल्पिक मार्गों की होगी व्यवस्था

14 सितंबर से सुर, ताल और घुंघरुओं की झंकार से गूंजेगा 41 वें चक्रधर समारोह का मंच, स्थानीय प्रतिभाओं और छत्तीसगढ़ी लोक कलाकारों को मिलेगा मंच, कलेक्टर की अध्यक्षता में कलाकार चयन समिति की बैठक संपन्न

सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: राष्ट्रीय राजमार्ग पर 41 से अधिक वाहनों पर 41 हजार रुपए का जुर्माना, राजमार्गों पर अवैध कब्जे और बेतरतीब पार्किंग के खिलाफ अपनाई गई जीरो टॉलरेंस नीति

8
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?