July 16, 2026

ऐप डाउनलोड करें

बरसात में बढ़ता है सर्पदंश का खतरा, समय पर इलाज से बचाई जा सकती हैं जानें, झाड़-फूंक नहीं, अस्पताल ही है जीवन बचाने का सबसे सुरक्षित रास्ता भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए शांति समिति की बैठक आयोजित, सुरक्षा, यातायात, पेयजल और विद्युत व्यवस्था पर बनी कार्ययोजना, यातायात रहेगा नियंत्रित, वैकल्पिक मार्गों की होगी व्यवस्था 14 सितंबर से सुर, ताल और घुंघरुओं की झंकार से गूंजेगा 41 वें चक्रधर समारोह का मंच, स्थानीय प्रतिभाओं और छत्तीसगढ़ी लोक कलाकारों को मिलेगा मंच, कलेक्टर की अध्यक्षता में कलाकार चयन समिति की बैठक संपन्न क्रोन्धा गांव में आग की घटना में बुजुर्ग दंपति की मौत, हत्या की आशंका से सनसनी युवती से दुष्कर्म के आरोपी को जोबी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा बड़पारा शराब भट्ठी के पास शराब के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाले 3 आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, अजमानतीय धाराओं में भेजे गए जेल

युवती से दुष्कर्म के आरोपी को जोबी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में संचालित “अभियान संवेदना” के तहत महिला अपराधों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई के क्रम में जोबी पुलिस ने युवती से दुष्कर्म की शिकायत पर महज 24 घंटे के भीतर आरोपी रमाकांत मांझी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
घटना की रिपोर्ट 13 जुलाई को पुलिस चौकी जोबी में 21 वर्षीय पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई। पीड़िता ने बताया कि आरोपी रमाकांत मांझी से उसकी पूर्व परिचित थी। आरोपी लगातार मोबाइल पर कॉल कर प्रेम और विवाह का प्रस्ताव देता था, जिससे परेशान होकर उसने उसका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया था। पीड़िता के अनुसार 12 जुलाई 2026 को गांव में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान वह शाम करीब 7 बजे अपने रिश्तेदार को छोड़ने बस्ती की ओर जा रही थी। इसी दौरान एक अज्ञात मोबाइल नंबर से कॉल आने पर वह बात करने के लिए रुकी, तभी आरोपी पीछे से आया और उसे आंगनबाड़ी भवन के पीछे ले जाकर उसकी इच्छा के विरुद्ध जबरन दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता को दुपट्टे से बांधकर जान से मारने की धमकी भी दी। शोर-शराबा होने पर आरोपी अपनी नेकर, पर्स, आधार कार्ड, चप्पल, क्रेक बेल्ट तथा HF डिलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG 12 AL 1176 मौके पर छोड़कर दीवार फांदकर फरार हो गया। घटना के बाद पीड़िता बेहोश हो गई, जिसके बाद परिजनों ने उसे उपचार के लिए खरसिया अस्पताल पहुंचाया।

पीड़िता की लिखित शिकायत पर चौकी जोबी, थाना खरसिया में अपराध क्रमांक 350/2026 के तहत धारा 64(1) एवं 351(3) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रमाकांत मांझी को गांव से भागने के दौरान गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे एवं घटनास्थल से उसकी नेकर, पर्स, आधार कार्ड, चप्पल, क्रेक बेल्ट तथा वारदात में प्रयुक्त HF डिलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG 12 AL 1176 जब्त की गई। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन तथा एडिशनल एसपी अनिल सोनी एवं एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में उप निरीक्षक अमरनाथ शुक्ला, सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मी नारायण राठौर, आरक्षक क्रमांक 55 सत्यनारायण सिदार, महिला प्रधान आरक्षक ममता मिंज एवं आरक्षक क्रमांक 711 राजेंद्र राठिया का विशेष योगदान रहा।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए शांति समिति की बैठक आयोजित, सुरक्षा, यातायात, पेयजल और विद्युत व्यवस्था पर बनी कार्ययोजना, यातायात रहेगा नियंत्रित, वैकल्पिक मार्गों की होगी व्यवस्था

14 सितंबर से सुर, ताल और घुंघरुओं की झंकार से गूंजेगा 41 वें चक्रधर समारोह का मंच, स्थानीय प्रतिभाओं और छत्तीसगढ़ी लोक कलाकारों को मिलेगा मंच, कलेक्टर की अध्यक्षता में कलाकार चयन समिति की बैठक संपन्न

सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: राष्ट्रीय राजमार्ग पर 41 से अधिक वाहनों पर 41 हजार रुपए का जुर्माना, राजमार्गों पर अवैध कब्जे और बेतरतीब पार्किंग के खिलाफ अपनाई गई जीरो टॉलरेंस नीति

8
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?