July 23, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रायगढ़ कांग्रेस ने किया मोदी का पुतला दहन, कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी का जताया विरोध शिकायतों का समयबद्ध निराकरण और फाइल प्रोटोकॉल का अक्षरशः पालन अनिवार्य- कमिश्नर, बैठक में मुख्यमंत्री, कलेक्टर जनदर्शन सहित सभी शिकायतों का तय समय में निराकरण करने- कमिश्नर इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने विद्यार्थियों को दिया पानी बचत का संदेश स्मार्ट मीटर से बिजली बिल हुआ आसान, मोर बिजली मोबाइल ऐप से घर बैठे मिल रही हर पल की जानकारी, जिले में अब तक 01 लाख 13 हजार 705 घरों में लगा स्मार्ट मीटर जिला अस्पताल में निःशुल्क कैंसर जांच शिविर, विशेषज्ञों ने दी जांच और उपचार संबंधी सलाह, महिलाओं सहित अन्य मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाओं का मिला लाभ एसएसपी शशि मोहन सिंह की पहल पर आत्मानंद स्कूल में साइबर, ट्रैफिक और महिला सुरक्षा का महाअभियान, सोशल मीडिया, ऑनलाइन फ्रॉड, बेड टच और साइबर अपराधों से बचाव के गुर सीखकर जागरूक हुए छात्र-छात्राएं

इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने विद्यार्थियों को दिया पानी बचत का संदेश

रायगढ़। इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल द्वारा आज शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय, रेलवे बंगला पारा, रायगढ़ में सेवा एवं शिक्षा को समर्पित कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर क्लब की ओर से विद्यार्थियों को कॉपी एवं पेन वितरित किए गए। साथ ही सभी बच्चों को बिस्किट एवं मिक्सचर भी दिया गया। आवश्यक अध्ययन सामग्री एवं उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने क्लब की सदस्यों का उत्साहपूर्वक धन्यवाद किया।
कार्यक्रम के दौरान “पानी बचत” विषय पर आयोजित ड्राइंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट चित्र बनाने वाले विद्यार्थियों को आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष पुष्पा अग्रवाल और कोषाध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल ने बच्चों से कहा कि पानी बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पानी प्रकृति की अमूल्य धरोहर है, इसलिए इसकी एक-एक बूंद का सदुपयोग करना चाहिए और अनावश्यक बर्बादी से बचना चाहिए।
कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्ष पुष्पा अग्रवाल, उपाध्यक्ष पिंकी गोयल, सचिव सुनीता अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल तथा एडिटर रेखा अग्रवाल उपस्थित रहीं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों ने इनर व्हील क्लब के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। क्लब ने भविष्य में भी शिक्षा, पर्यावरण एवं समाज सेवा से जुड़े ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

एसएसपी शशि मोहन सिंह की पहल पर आत्मानंद स्कूल में साइबर, ट्रैफिक और महिला सुरक्षा का महाअभियान, सोशल मीडिया, ऑनलाइन फ्रॉड, बेड टच और साइबर अपराधों से बचाव के गुर सीखकर जागरूक हुए छात्र-छात्राएं

8
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?