August 4, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रेत माफियाओं पर तहसीलदार और नायब तहसीलदार का बड़ा एक्शन, 20 से ज्यादा डंपर अवैध बालू जब्त, पूंजीपथरा में मची हड़कंप बस स्टैंड प्रतीक्षालय में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी बिलासपुर में डेयरी एवं दुग्ध उत्पाद कारोबारियों की बैठक 5 अगस्त को प्रशिक्षण से स्वावलंबन तक पहुंच रहीं ग्रामीण महिलाएं, विजयलक्ष्मी समाज कल्याण समिति एवं NABARD की पहल से महिला उद्यमियों को मिला बाजार का अवसर पुलिस के हत्थे चढ़ा ‘सीरियल चोर’ 1 बाइक, 2 स्कूटी के साथ सूने मकान और गैस सिलेंडर चोरी की वारदातों का एक साथ खुलासा रायगढ़ में बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण, पुलिस ने सुरक्षा मानकों की परखी तैयारियां , सीसीटीवी, अलार्म और गार्ड व्यवस्था का लिया जा रहा जायजा

बिलासपुर में डेयरी एवं दुग्ध उत्पाद कारोबारियों की बैठक 5 अगस्त को

बिलासपुर। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग, बिलासपुर द्वारा जिले के सभी खाद्य कारोबारकर्ताओं, फुटकर एवं थोक विक्रेताओं तथा डेयरी (दूध एवं दुग्ध उत्पाद) व्यवसायियों की महत्वपूर्ण बैठक 5 अगस्त को आयोजित की जाएगी।
उप संचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार, आयुक्त खाद्य सुरक्षा छत्तीसगढ़ द्वारा राज्य में पनीर एनालॉग एवं अन्य गैर-दुग्ध खाद्य उत्पादों, जो पनीर, क्रीम, मक्खन अथवा अन्य दुग्ध उत्पादों की नकल करते हैं, के निर्माण, प्रसंस्करण, भंडारण, परिवहन, वितरण और विक्रय पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया गया है।
विभाग ने बताया कि यह निर्णय उपभोक्ता हितों, निष्पक्ष व्यापार व्यवहार तथा सार्वजनिक स्वास्थ्य संरक्षण को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के तहत लिया गया है।
इस संबंध में व्यवसायियों को प्रतिबंधात्मक आदेश की जानकारी देने एवं खाद्य सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देशों पर चर्चा के लिए 5 अगस्त को दोपहर 12 बजे इंडियन कॉफी हाउस, शिव प्लाजा, सरकंडा, बिलासपुर में बैठक आयोजित की गई है।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जिले के सभी डेयरी संचालकों, थोक एवं फुटकर विक्रेताओं तथा संबंधित खाद्य कारोबारियों से बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने की अपील की है। विभाग के अधिकारियों द्वारा बैठक में प्रतिबंध आदेश एवं खाद्य सुरक्षा मानकों की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?