August 10, 2026

ऐप डाउनलोड करें

ब्राह्मण सेवा समिति को मिला नया नेतृत्व, अमित शर्मा अध्यक्ष और आशीष शर्मा बने सचिव, पूर्व अध्यक्ष प्रवीण शर्मा का कार्यकाल पूर्ण, समाजजनों ने पूर्व कार्यकारिणी के कार्यों की सराहना कर जताया आभार धरमजयगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ग्राम खम्हार में दो जुआ फड़ पर दबिश देकर 6 जुआरी गिरफ्तार, 1.13 लाख की जप्ती, जुआरियों पर धरमजयगढ़ पुलिस जुआ एक्ट के साथ की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई टूल्लू पंप चोरी के आरोपी को घरघोड़ा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार गुम बालिका को जम्मू ढूंढने गई पुसौर पुलिस को मिली सफलता, आरोपी के घर दबिश देकर 16 वर्षीय गुम नाबालिग बालिका सकुशल दस्तयाब 24 टन अवैध कबाड़ से लदा 14 चक्का ट्रक पकड़ा, 17.55 लाख का माल और वाहन जब्त, ओडिशा से पूंजीपथरा आ रहा था अवैध स्क्रैप, पूंजीपथरा पुलिस ने नाकेबंदी कर ट्रक पकड़ा श्रावण मास के सोमवार एवं सोमप्रदोष पर 10 अगस्त को होगा भव्य महारुद्राभिषेक, श्रद्धेय धर्माचार्य श्री सोमेश परसाई जी के सानिध्य में होगा धार्मिक अनुष्ठान, शाम 4 बजे से शुरू होगा कार्यक्रम

24 टन अवैध कबाड़ से लदा 14 चक्का ट्रक पकड़ा, 17.55 लाख का माल और वाहन जब्त, ओडिशा से पूंजीपथरा आ रहा था अवैध स्क्रैप, पूंजीपथरा पुलिस ने नाकेबंदी कर ट्रक पकड़ा

रायगढ़ । एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पूंजीपथरा पुलिस ने अवैध कबाड़ परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 टन स्क्रैप से लदे 14 चक्का ट्रक को पकड़ा है। पुलिस ने ट्रक में लोड विभिन्न प्रकार के टिन एवं लोहे के टुकड़े स्क्रैप, जिसकी अनुमानित कीमत 7.55 लाख, तथा परिवहन में प्रयुक्त ट्रक कीमती 10 लाख, कुल 17.55 लाख की संपत्ति जब्त की है।
8 अगस्त शनिवार को थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव को मुखबिर से सूचना मिली कि रायगढ़ की ओर से एक 14 चक्का ट्रक में अवैध रूप से स्क्रैप लोड कर पूंजीपथरा की ओर लाया जा रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा तत्काल पुलिस टीम को कार्रवाई के लिए रवाना किया गया। पुलिस टीम ने गेरवानी मुख्य मार्ग पर नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान ट्रक क्रमांक RJ05GB2229 को रोककर जांच की गई। ट्रक चालक ने पूछताछ में अपना नाम नेमीचंद मीणा पिता स्व. प्रभुलाल मीणा, उम्र 46 वर्ष, निवासी रामपुरिया, थाना इटावा, जिला कोटा (राजस्थान) बताया। ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें बड़ी मात्रा में विभिन्न प्रकार के टिन एवं लोहे के टुकड़े स्क्रैप लोड मिला। कबाड़ के संबंध में चालक से वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में चालक ने उक्त कबाड़ ओडिशा से लोड कर पूंजीपथरा प्लांट में खपाने के लिए लाना बताया।
पुलिस ने ट्रक में लोड करीब 24 टन कबाड़, कीमत 7,55,000 तथा परिवहन में प्रयुक्त 14 चक्का ट्रक RJ05GB2229, कीमत 10,00,000, कुल 17,55,000 की संपत्ति जब्त कर आरोपी नेमीचंद मीणा के विरुद्ध थाना पूंजीपथरा में धारा 35(क)(ड) BNSS एवं 303(2) BNS के तहत कार्रवाई की है। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव, प्रधान आरक्षक राज कुमार पैकरा, आरक्षक नरेन्द्र पैंकरा, सुरेन्द्र यादव एवं विनय तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

ब्राह्मण सेवा समिति को मिला नया नेतृत्व, अमित शर्मा अध्यक्ष और आशीष शर्मा बने सचिव, पूर्व अध्यक्ष प्रवीण शर्मा का कार्यकाल पूर्ण, समाजजनों ने पूर्व कार्यकारिणी के कार्यों की सराहना कर जताया आभार

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?