August 10, 2026

ऐप डाउनलोड करें

ब्राह्मण सेवा समिति को मिला नया नेतृत्व, अमित शर्मा अध्यक्ष और आशीष शर्मा बने सचिव, पूर्व अध्यक्ष प्रवीण शर्मा का कार्यकाल पूर्ण, समाजजनों ने पूर्व कार्यकारिणी के कार्यों की सराहना कर जताया आभार धरमजयगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ग्राम खम्हार में दो जुआ फड़ पर दबिश देकर 6 जुआरी गिरफ्तार, 1.13 लाख की जप्ती, जुआरियों पर धरमजयगढ़ पुलिस जुआ एक्ट के साथ की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई टूल्लू पंप चोरी के आरोपी को घरघोड़ा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार गुम बालिका को जम्मू ढूंढने गई पुसौर पुलिस को मिली सफलता, आरोपी के घर दबिश देकर 16 वर्षीय गुम नाबालिग बालिका सकुशल दस्तयाब 24 टन अवैध कबाड़ से लदा 14 चक्का ट्रक पकड़ा, 17.55 लाख का माल और वाहन जब्त, ओडिशा से पूंजीपथरा आ रहा था अवैध स्क्रैप, पूंजीपथरा पुलिस ने नाकेबंदी कर ट्रक पकड़ा श्रावण मास के सोमवार एवं सोमप्रदोष पर 10 अगस्त को होगा भव्य महारुद्राभिषेक, श्रद्धेय धर्माचार्य श्री सोमेश परसाई जी के सानिध्य में होगा धार्मिक अनुष्ठान, शाम 4 बजे से शुरू होगा कार्यक्रम

टूल्लू पंप चोरी के आरोपी को घरघोड़ा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार

रायगढ़। टूल्लू पंप चोरी के मामले में घरघोड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया टूल्लू पंप भी बरामद कर लिया गया है।
टूल्लू पंप चोरी के संबंध में प्रार्थी महेन्द्र प्रधान, पिता मंगलू प्रधान, उम्र 39 वर्ष, निवासी कटंगडीह ने 9 अगस्त 2026 को थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थी ने बताया कि 8 अगस्त की शाम करीब 7 बजे से 9 अगस्त की सुबह 6 बजे के बीच उसके घर के कुएं से एक नग टूल्लू पंप, जिसकी कीमत करीब 4,000 रुपये है, अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया। रिपोर्ट पर थाना घरघोड़ा में धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू ने विवेचना के दौरान क्षेत्र के सक्रिय मुखबिरों को आरोपी की पतासाजी के लिए लगाया। इसी दौरान मुखबिर से ग्राम कटंगडीह निवासी श्याम सुंदर राठिया के संबंध में चोरी में संलिप्त होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम कटंगडीह की बस्ती गली में घेराबंदी कर आरोपी श्याम सुंदर राठिया, पिता परमेश्वर राठिया, उम्र 34 वर्ष, निवासी कटंगडीह, थाना घरघोड़ा, जिला रायगढ़ को पकड़ा। पूछताछ करने पर आरोपी ने घटना के दिन टूल्लू पंप चोरी करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर उसके घर के पीछे स्थित बाड़ी से चोरी किया गया एक नग टूल्लू पंप, जिसकी कीमत करीब 4,000 रुपये है, बरामद कर जब्त किया गया।
मामले में पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने आरोपी को 9 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी में थाना घरघोड़ा के सहायक उप निरीक्षक डेविड टोप्पो, आरक्षक यशवंत यादव एवं रामकृष्ण रात्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

ब्राह्मण सेवा समिति को मिला नया नेतृत्व, अमित शर्मा अध्यक्ष और आशीष शर्मा बने सचिव, पूर्व अध्यक्ष प्रवीण शर्मा का कार्यकाल पूर्ण, समाजजनों ने पूर्व कार्यकारिणी के कार्यों की सराहना कर जताया आभार

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?