August 13, 2026

ऐप डाउनलोड करें

तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार को कुचला, मौके पर मौत घर लौट रहे ग्रामीण को ट्रक ने मारी टक्कर, पीछा कर पुलिस ने आरोपी चालक को पकड़ा सीआईएसएफ जवानों को साइबर ठगी के नए तरीकों से किया जागरूक, थाना प्रभारी ने बताए बचाव के उपाय, फर्जी KYC से लेकर डिजिटल अरेस्ट तक, साइबर फ्रॉड के नए तरीकों की दी जानकारी सड़क हादसों पर अंकुश लगाने यातायात पुलिस की पहल, ब्लैक स्पॉट का किया गया निरीक्षण, वाहन चालकों को दूर से नजर आएंगे दुर्घटना संभावित स्थान, लगाए गए रिफ्लेक्टिंग रेडियम महुआ शराब बनाने के कारखाना का भंडाफोड़, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता संभाग की टीम ने 480 किलोग्राम महुआ लाहन तथा 70 लीटर महुआ शराब जब्त, आरोपी जेल दाखिल 300 CCTV फुटेज खंगाल 10 दिन में कोतवाली पुलिस ने खोला ट्रेलर डाला चोरी का राज, चोरी डाला समेत 21 लाख की संपत्ति बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार राह चलती महिला से छेड़खानी और जान से मारने की धमकी, चक्रधरनगर पुलिस ने 24 घंटे में दो आरोपियों को भेजा जेल, अभियान संवेदना” में पीड़िता के आवेदन पर तत्काल दर्ज हुई FIR, पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को घर से दबोचा

तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार को कुचला, मौके पर मौत घर लौट रहे ग्रामीण को ट्रक ने मारी टक्कर, पीछा कर पुलिस ने आरोपी चालक को पकड़ा

रायगढ़। छाल थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाए जा रहे ट्रक ने स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार होने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।

जानकारी के अनुसार ग्राम डोंगाभोना निवासी जगरसाय राठिया (63 वर्ष) किसी काम से बर्रा गया था। काम निपटाने के बाद वह अपनी स्कूटी क्रमांक CG 13 BE 3641 से वापस गांव लौट रहा था। वह अपने गांव पहुंचने ही वाला था, तभी रास्ते में दोपहर करीब 1:30 बजे तेज रफ्तार ट्रक चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जगरसाय राठिया ट्रक की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से कुचल जाने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक लेकर भागने लगा। घटना की सूचना मिलते ही छाल पुलिस सक्रिय हुई और पीछा करते हुए ट्रक को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है।

इधर, हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।

हादसे के बाद प्रशासन की ओर से मृतक के परिवार को तत्काल राहत के तौर पर 25 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

राह चलती महिला से छेड़खानी और जान से मारने की धमकी, चक्रधरनगर पुलिस ने 24 घंटे में दो आरोपियों को भेजा जेल, अभियान संवेदना” में पीड़िता के आवेदन पर तत्काल दर्ज हुई FIR, पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को घर से दबोचा

आवास योजना के हितग्राहियों के बच्चों ने जाना स्वतंत्रता संग्राम, संविधान व वीर शहीदों का गौरवशाली इतिहास, सूर्य विहार व कृष्ण वाटिका में प्रश्नोत्तरी, रंगोली प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?