August 13, 2026

ऐप डाउनलोड करें

तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार को कुचला, मौके पर मौत घर लौट रहे ग्रामीण को ट्रक ने मारी टक्कर, पीछा कर पुलिस ने आरोपी चालक को पकड़ा सीआईएसएफ जवानों को साइबर ठगी के नए तरीकों से किया जागरूक, थाना प्रभारी ने बताए बचाव के उपाय, फर्जी KYC से लेकर डिजिटल अरेस्ट तक, साइबर फ्रॉड के नए तरीकों की दी जानकारी सड़क हादसों पर अंकुश लगाने यातायात पुलिस की पहल, ब्लैक स्पॉट का किया गया निरीक्षण, वाहन चालकों को दूर से नजर आएंगे दुर्घटना संभावित स्थान, लगाए गए रिफ्लेक्टिंग रेडियम महुआ शराब बनाने के कारखाना का भंडाफोड़, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता संभाग की टीम ने 480 किलोग्राम महुआ लाहन तथा 70 लीटर महुआ शराब जब्त, आरोपी जेल दाखिल 300 CCTV फुटेज खंगाल 10 दिन में कोतवाली पुलिस ने खोला ट्रेलर डाला चोरी का राज, चोरी डाला समेत 21 लाख की संपत्ति बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार राह चलती महिला से छेड़खानी और जान से मारने की धमकी, चक्रधरनगर पुलिस ने 24 घंटे में दो आरोपियों को भेजा जेल, अभियान संवेदना” में पीड़िता के आवेदन पर तत्काल दर्ज हुई FIR, पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को घर से दबोचा

सड़क हादसों पर अंकुश लगाने यातायात पुलिस की पहल, ब्लैक स्पॉट का किया गया निरीक्षण, वाहन चालकों को दूर से नजर आएंगे दुर्घटना संभावित स्थान, लगाए गए रिफ्लेक्टिंग रेडियम

सड़क हादसों पर अंकुश लगाने यातायात पुलिस की पहल, ब्लैक स्पॉट का किया गया निरीक्षण, वाहन चालकों को दूर से नजर आएंगे दुर्घटना संभावित स्थान, लगाए गए रिफ्लेक्टिंग रेडियम

रायगढ़। जिले में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और दुर्घटना संभावित स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने रायगढ़ पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी, ट्रैफिक एडिशनल एसपी श्री पुष्पेंद्र बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक रोहित बंजारे द्वारा यातायात स्टाफ के साथ जिले से गुजरने वाले नेशनल हाईवे एवं स्टेट हाईवे पर चिन्हांकित ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण किया गया। जिले के नेशनल हाईवे एवं स्टेट हाईवे पर कुल 16 ब्लैक स्पॉट हैं ।

निरीक्षण के दौरान यातायात पुलिस टीम ने ब्लैक स्पॉट की स्थिति, सड़क की बनावट, मोड़, रात्रिकालीन दृश्यता तथा वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए उपलब्ध संकेतकों का बारीकी से जायजा लिया। जिन स्थानों पर रात्रि के समय सड़क की स्पष्ट पहचान में परेशानी की संभावना थी, वहां आवश्यकता के अनुरूप रिफ्लेक्टिंग रेडियम लगाए गए। इससे रात में वाहनों की रोशनी पड़ने पर ब्लैक स्पॉट एवं सड़क का किनारा दूर से दिखाई देगा और वाहन चालक समय रहते सतर्क होकर गति नियंत्रित कर सकेंगे।

निरीक्षक रोहित बंजारे द्वारा अपने टीम के साथ चिन्हांकित ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण कर वहां आवश्यक सुरक्षा एवं सुधार कार्यों को लेकर रिपोर्ट तैयार की गई है। उक्त रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों के माध्यम से सड़क सुरक्षा समिति के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी, ताकि संबंधित विभागों के समन्वय से ब्लैक स्पॉट पर आवश्यक सुधार कार्य कराए जा सकें। सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस का प्रयास केवल यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई तक सीमित न होकर दुर्घटना संभावित स्थानों की पहचान, मौके पर सुरक्षा उपाय और संबंधित विभागों के साथ समन्वय के जरिए स्थायी समाधान की दिशा में भी किया जा रहा है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

राह चलती महिला से छेड़खानी और जान से मारने की धमकी, चक्रधरनगर पुलिस ने 24 घंटे में दो आरोपियों को भेजा जेल, अभियान संवेदना” में पीड़िता के आवेदन पर तत्काल दर्ज हुई FIR, पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को घर से दबोचा

आवास योजना के हितग्राहियों के बच्चों ने जाना स्वतंत्रता संग्राम, संविधान व वीर शहीदों का गौरवशाली इतिहास, सूर्य विहार व कृष्ण वाटिका में प्रश्नोत्तरी, रंगोली प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?