August 17, 2026

ऐप डाउनलोड करें

प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी कलार समाज को बड़ी सौगात, समाज के पदाधिकारियों ने जताया आभार हाथियों के बीच ड्यूटी, ग्रामीणों की सुरक्षा का जुनून… वनरक्षक पालू साहू को मिला सम्मान, वन संरक्षण से लेकर पौधरोपण और वन अपराध पर कार्रवाई तक, 5 अन्य वनकर्मियों के उत्कृष्ट कार्यों को भी मिला सम्मान वार्ड क्रमांक 21 में पार्षद अजय शंकर मिश्रा ने वार्डवासियों के साथ फहराया तिरंगा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर एडवोकेट कमल कुमार अंबवानी सम्मानित इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल द्वारा हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह ड्राई डे के दिन संभागीय उड़नदस्ता एवं जिला आबकारी की बड़ी कार्रवाई कार्यवाही, 27 लीटर विदेशी मदिरा व्हिस्की व माल्ट के साथ आनंद सोनी पकडाया, भेजा गया जेल

अभियान संवेदना” : कार्यस्थल पर महिला से दुर्व्यवहार के मामले में कोतरारोड़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल

रायगढ़ । अभियान संवेदना के तहत महिला संबंधी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कोतरारोड़ पुलिस ने कार्यस्थल पर महिला से दुर्व्यवहार, लज्जा भंग के आरोप में *आरोपी वीर सिंह (39 वर्ष)* को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

मामले में पीड़िता द्वारा 13 अगस्त को थाना कोतरारोड़ में शिकायत प्रस्तुत की गई थी, जिसमें आरोपी पर लज्जा भंग करने, यौन उत्पीड़न, अमर्यादित आचरण तथा मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ना के आरोप लगाए गए थे। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 287/2026, धारा 74, 75, 79 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की।

पीड़िता ने अपने कथन में बताया कि आरोपी वीर सिंह, जो गणित विषय का व्याख्याता है, स्कूल में नोडल का प्रभार संभाल रहा था और कथित तौर पर महिला स्टाफ के साथ अनुचित व्यवहार करता था। पीड़िता के अनुसार आरोपी द्वारा शासकीय अवकाश मांगने सहित अन्य अवसरों पर अनुचित रूप से अपने साथ कार अथवा ट्रेन से जाने, घर छोड़ने तथा अपने घर चलने जैसी बातें कही जाती थीं। शासकीय दस्तावेजों के लेन-देन के दौरान गलत नीयत से हाथ छूने, ड्यूटी निरीक्षण के बहाने खिड़की से घूरने तथा स्कूल की डेली डायरी को झटककर फेंकने जैसे व्यवहार के भी आरोप लगाए गए। पीड़िता ने यह भी बताया कि तबीयत खराब होने पर कक्षा में बैठकर पढ़ाने के दौरान आरोपी द्वारा बच्चों के सामने उसे अपमानित किया गया। लगातार इस प्रकार के व्यवहार से मानसिक तनाव बढ़ने की बात पीड़िता ने पुलिस को बताई।

महिला ने यह भी बताया कि 18 मार्च 2026 को स्कूल में आयोजित स्टाफ मीटिंग के दौरान भी आरोपी द्वारा पीड़िता को सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया । पीड़िता द्वारा बैठक में आरोपी के व्यवहार पर आपत्ति जताने के बाद भी कथित तौर पर उसे सबके सामने अपमानित किया गया। पुलिस की विवेचना एवं पीड़िता के कथन के आधार पर आरोपी का कृत्य प्रथम दृष्टया अपराध घटित करना पाए जाने पर कोतरारोड़ पुलिस ने 14 अगस्त 2026 को आरोपी वीर सिंह पिता बाबूराम सिंह, उम्र 39 वर्ष, निवासी चन्द्रनगर वार्ड क्रमांक 28, थाना चक्रधरनगर, जिला रायगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी एवं डीएसपी श्रीमती उन्नति ठाकुर के मार्गदर्शन में कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक शील आदित्य सिंह, प्रधान आरक्षक बाबूलाल पटेल, आरक्षक बंशी रात्रे एवं बलराम साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

हाथियों के बीच ड्यूटी, ग्रामीणों की सुरक्षा का जुनून… वनरक्षक पालू साहू को मिला सम्मान, वन संरक्षण से लेकर पौधरोपण और वन अपराध पर कार्रवाई तक, 5 अन्य वनकर्मियों के उत्कृष्ट कार्यों को भी मिला सम्मान

राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित हुए एसएसपी शशि मोहन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया सम्मानित, रायगढ़ पुलिस के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि — कर्तव्यनिष्ठा, नेतृत्व और सराहनीय पुलिस सेवाओं का राष्ट्रीय सम्मान

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?