September 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा को लेकर रायगढ़ पुलिस का स्कूल वाहनों की जांच अभियान जारी, खरसिया डिवीजन के खरसिया, छाल और भूपदेवपुर में पुलिस ने स्कूलों में पहुंचकर की वाहनों और चालकों की जांच शोरूम के मैनेजर और स्टाफ ने कंटेनर चालक को धमकाया, चालक ने वाहन को रोके रखने और 50 हजार रुपये मांग की शिकायत, कोतरारोड़ पुलिस ने की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार आगामी त्यौहारों को लेकर रायगढ़ पुलिस का सख्त एक्शन, भोर से बदमाशों के घर दबिश, थानों में हाजिरी और थाना परिसर में कराई गई सामूहिक पेशी 40 ग्राहकों से वसूले 7.58 लाख, कंपनी में नहीं किया जमा, कलेक्शन एजेंट पर गबन का केस, भारत फाइनेंस की रायगढ़ शाखा में सामने आया मामला 20 दिनों से अंधेरे में यह गांव, खराब ट्रांसफार्मर ने बढ़ाई ग्रामीणों की परेशानी, पानी की सप्लाई भी ठप, लिखित शिकायत के बावजूद अब तक नहीं बदला ट्रांसफार्मर कोतवाली पुलिस का नशे के कारोबार पर प्रहार, गांजा बेचने ग्राहक तलाश रहे दो आरोपी गिरफ्तार, 1.125 किलो गांजा सहित 56 हजार रुपये से अधिक का माल जब्त

कोतवाली पुलिस का नशे के कारोबार पर प्रहार, गांजा बेचने ग्राहक तलाश रहे दो आरोपी गिरफ्तार, 1.125 किलो गांजा सहित 56 हजार रुपये से अधिक का माल जब्त

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत कोतवाली पुलिस ने एक और कार्रवाई की है। कल 31 अगस्त को कोतवाली पुलिस ने ढिमरापुर चौक के पास मेन रोड किनारे गांजा बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से कुल 1.120 किलोग्राम गांजा एवं बिक्री रकम सहित करीब 56,030 रुपये का मशरूका बरामद किया गया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

मुखबिर की सूचना पर ढिमरापुर चौक में घेराबंदी
थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमित तिवारी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ढिमरापुर चौक के पास दो व्यक्ति अवैध रूप से गांजा रखकर उसकी बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस टीम ने विधिवत कार्रवाई करते हुए मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचकर आसपास तलाश शुरू की।

मेन रोड किनारे बंद पड़े ठेले के पास पुलिस को दो संदिग्ध व्यक्ति बैठे मिले। पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम कन्हैया सोनी, उम्र 55 वर्ष, निवासी दीनदयाल कॉलोनी, बूढ़ी माई मंदिर, ढिमरापुर, थाना कोतवाली, रायगढ़, हाल मुकाम ग्राम बनगांव, थाना बागबहार, जिला जशपुर तथा सोनू कुमार शर्मा, उम्र 34 वर्ष, निवासी दीनदयाल कॉलोनी, बूढ़ी माई मंदिर, ढिमरापुर, थाना कोतवाली, रायगढ़ बताया।

गांजा लेकर पहुंचे थे, छोटी पुड़िया बनाकर बिक्री की तैयारी
तलाशी के दौरान आरोपी कन्हैया सोनी के कब्जे से थैले में रखा करीब 1.009 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 50,000 रुपये है, बरामद हुआ। वहीं आरोपी सोनू कुमार शर्मा के कब्जे से छोटी प्लास्टिक पन्नियों में रखा करीब 0.111 किलोग्राम गांजा तथा 30 रुपये बिक्री रकम बरामद की गई।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने गांजा उड़ीसा से ट्रेन के माध्यम से लाकर ढिमरापुर चौक के पास बिक्री के लिए तैयार करने की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार आरोपी गांजा की छोटी-छोटी पन्नियों में पैकिंग कर बिक्री की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को पकड़ लिया। कोतवाली पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के कब्जे से बरामद गांजे को विधिवत जब्त कर धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

नशे के कारोबारियों पर रायगढ़ पुलिस की पैनी नजर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ “ऑपरेशन आघात” लगातार जारी है। पुलिस द्वारा नशीले पदार्थों के अवैध परिवहन, बिक्री एवं वितरण से जुड़े लोगों की गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है।
रायगढ़ पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि नशे का कारोबार करने वालों के लिए जिले में कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं है। नशीले पदार्थों की तस्करी अथवा बिक्री में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि अपने आसपास नशीले पदार्थों की बिक्री अथवा संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। नशे के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा को लेकर रायगढ़ पुलिस का स्कूल वाहनों की जांच अभियान जारी, खरसिया डिवीजन के खरसिया, छाल और भूपदेवपुर में पुलिस ने स्कूलों में पहुंचकर की वाहनों और चालकों की जांच

जन्माष्टमी पर रायगढ़ में बदलेगा ट्रैफिक रूट, 2 से 6 सितंबर तक एकांगी मार्ग व्यवस्था, श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने जारी किया रूट चार्ट, छह प्रमुख स्थानों पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?