September 17, 2026

ऐप डाउनलोड करें

FAQ On line Obesity Clinic Mochi Wellness सारंगढ़ में खाद्य विभाग पर उठे सवाल, महिला विक्रेता ने थाने में दर्ज कराई शिकायत, फूड इंस्पेक्टर पर ₹15 हजार वसूली और मानसिक प्रताड़ना का आरोप रायगढ़ की बेटी विभूति शर्मा ने कथक की भावपूर्ण प्रस्तुति से मोहा दर्शकों का मन, चक्रधर समारोह-2026 की तीसरी शाम युवा कथक नृत्यांगना विभूति शर्मा की प्रस्तुति रही आकर्षण का केंद्र चक्रधर समारोह: कथक के पारंपरिक रंगों में सजी जयात्रा दवे की प्रस्तुति डॉ. दीपिका सरकार के भरतनाट्यम में दिखी शास्त्रीय परंपरा और भाव-भंगिमाओं की सुंदरता, ‘गणेश कौतुवम’, ‘देवी स्तुति’ और ‘स्वागतम् कृष्ण’ की भावपूर्ण प्रस्तुतियां चक्रधर समारोह की तीसरी शाम छत्तीसगढ़ी गीतों से हुई संगीतमय शुरुआत, नीलेश जोगी म्यूजिकल ग्रुप की प्रस्तुति ने दर्शकों को खूब झुमाया

सारंगढ़ में खाद्य विभाग पर उठे सवाल, महिला विक्रेता ने थाने में दर्ज कराई शिकायत, फूड इंस्पेक्टर पर ₹15 हजार वसूली और मानसिक प्रताड़ना का आरोप

सारंगढ़-बिलाईगढ़। सारंगढ़ ब्लॉक में खाद्य विभाग से जुड़ा एक मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। शासकीय उचित मूल्य दुकान की एक महिला विक्रेता ने खाद्य निरीक्षक विद्यानंद पटेल पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाना एवं उच्च अधिकारियों को शिकायत सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।
शिकायत में महिला विक्रेता ने आरोप लगाया है कि 372 कुंतल खाद्यान्न की कथित कमी का दबाव बनाकर उससे ₹15,000 की राशि ली गई। साथ ही बार-बार फोन कर व्यक्तिगत रूप से मिलने का दबाव बनाने तथा मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया गया है।
महिला विक्रेता द्वारा इस मामले की शिकायत कलेक्टर, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल सहित अन्य अधिकारियों को भी दिए जाने की जानकारी सामने आई है। शिकायत के साथ कथित मोबाइल चैट और ऑनलाइन भुगतान से जुड़े दस्तावेज भी प्रस्तुत किए गए हैं।
इधर, शिकायत दर्ज होने के बाद भी अब तक संबंधित खाद्य निरीक्षक के विरुद्ध किसी विभागीय कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं जिस 372 कुंतल खाद्यान्न कमी के मामले का उल्लेख शिकायत में किया गया है, उस संबंध में भी विभाग की ओर से कोई स्पष्ट स्थिति सार्वजनिक नहीं की गई है।
मामले को लेकर क्षेत्र में कई सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि शिकायत में लगाए गए आरोप सही हैं तो निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए, वहीं यदि आरोप निराधार हैं तो विभाग को भी तथ्य स्पष्ट करने चाहिए।
फिलहाल महिला विक्रेता न्याय की मांग कर रही है और अब सभी की नजरें प्रशासन व खाद्य विभाग की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?