September 17, 2026

ऐप डाउनलोड करें

FAQ On line Obesity Clinic Mochi Wellness सारंगढ़ में खाद्य विभाग पर उठे सवाल, महिला विक्रेता ने थाने में दर्ज कराई शिकायत, फूड इंस्पेक्टर पर ₹15 हजार वसूली और मानसिक प्रताड़ना का आरोप रायगढ़ की बेटी विभूति शर्मा ने कथक की भावपूर्ण प्रस्तुति से मोहा दर्शकों का मन, चक्रधर समारोह-2026 की तीसरी शाम युवा कथक नृत्यांगना विभूति शर्मा की प्रस्तुति रही आकर्षण का केंद्र चक्रधर समारोह: कथक के पारंपरिक रंगों में सजी जयात्रा दवे की प्रस्तुति डॉ. दीपिका सरकार के भरतनाट्यम में दिखी शास्त्रीय परंपरा और भाव-भंगिमाओं की सुंदरता, ‘गणेश कौतुवम’, ‘देवी स्तुति’ और ‘स्वागतम् कृष्ण’ की भावपूर्ण प्रस्तुतियां चक्रधर समारोह की तीसरी शाम छत्तीसगढ़ी गीतों से हुई संगीतमय शुरुआत, नीलेश जोगी म्यूजिकल ग्रुप की प्रस्तुति ने दर्शकों को खूब झुमाया

रायगढ़ की बेटी विभूति शर्मा ने कथक की भावपूर्ण प्रस्तुति से मोहा दर्शकों का मन, चक्रधर समारोह-2026 की तीसरी शाम युवा कथक नृत्यांगना विभूति शर्मा की प्रस्तुति रही आकर्षण का केंद्र

रायगढ़ । अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त 41वें चक्रधर समारोह-2026 की तीसरी शाम कथक नृत्य की मनोहारी प्रस्तुति ने सांस्कृतिक संध्या को विशेष बना दिया। रायगढ़ की बेटी कथक नृत्यांगना विभूति शर्मा ने अपनी भावपूर्ण एवं लयबद्ध प्रस्तुति से दर्शकों की खूब सराहना बटोरी।
विभूति शर्मा रायगढ़, छत्तीसगढ़ की निवासी एवं राष्ट्रीय स्तर की कथक नृत्यांगना हैं। वर्तमान में वे इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ से कथक विषय में बी.ए. की शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। नृत्य के प्रति उनका लगाव बचपन से ही रहा है। उन्होंने चक्रधर संगीत महाविद्यालय, रायगढ़ से कथक में छह वर्षीय डिप्लोमा पूर्ण किया है। उनके लिए कथक केवल नृत्य शैली नहीं, बल्कि साधना, संस्कृति और अपनी पहचान से जुड़ा माध्यम है।
राष्ट्रीय स्तर पर हासिल कर चुकी हैं उपलब्धियां
विभूति शर्मा ने वर्ष 2020 में आयोजित ऑल इंडिया सोशल डिस्टेंसिंग ऑनलाइन नेशनल डांस प्रतियोगिता में सेमी-क्लासिकल जूनियर वर्ग में हिस्सा लेकर प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। वर्ष 2021 में आयोजित 12वें कटक महोत्सव में कथक समूह के जूनियर वर्ग में भाग लेकर प्रथम स्थान हासिल किया। वर्ष 2022 में आयोजित श्रीकृष्ण कला सांस्कृतिक महोत्सव में कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में नृत्य के लिए सम्मान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त वर्ष 2024 में आयोजित खजुराहो नृत्य महोत्सव के अंतर्गत आयोजित गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड कार्यक्रम में सहभागी बनने का गौरव भी उन्हें प्राप्त हुआ। चक्रधर समारोह-2026 के मंच पर आज उनकी कथक प्रस्तुति ने रायगढ़ की युवा प्रतिभाओं और शास्त्रीय नृत्य की समृद्ध परंपरा को प्रभावी ढंग से सामने रखा। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनकी प्रस्तुति का उत्साहवर्धन किया।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?