September 29, 2026

ऐप डाउनलोड करें

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को मिला, विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चयनित विद्यार्थी जिला स्तर पर करेंगे प्रतिनिधित्व

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को मिला, विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चयनित विद्यार्थी जिला स्तर पर करेंगे प्रतिनिधित्व

रायगढ़। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में विद्यार्थियों की रचनात्मकता, अभिव्यक्ति क्षमता एवं प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में विकासखंड स्तर पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें विभिन्न संकुलों से चयनित विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ विषयों को रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत करने का अवसर मिला। इसी क्रम में रायगढ़ विकासखंड की विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन नटवर स्कूल, रायगढ़ में किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न संकुल केंद्रों से चयनित प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों सहित लगभग 150 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिताएं अलग-अलग आयोजित की गईं।
कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुजाता चौहान एवं जनपद सदस्य श्री सुखलाल चौहान ने किया। विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री संजय पटेल ने अभियान के अंतर्गत विद्यालयों में आयोजित की जा रही गतिविधियों एवं उनके उद्देश्यों की जानकारी दी। जनपद अध्यक्ष ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। भाषण प्रतियोगिता के माध्यमिक स्तर में रोशनी निषाद प्रथम, मानसी प्रधान द्वितीय और सूरज आदित्य तृतीय रहे। प्राथमिक स्तर में प्रभा सिदार प्रथम, यामिनी निषाद द्वितीय और कनिका यादव तृतीय रहीं। चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यमिक स्तर में अन्नदा चौहान प्रथम, मिष्टी बेहेरा द्वितीय तथा शिल्पी पटेल एवं आद्या तिवारी संयुक्त रूप से तृतीय रहीं। प्राथमिक स्तर में अर्थव पटेल प्रथम, दिव्या साहू द्वितीय और पूजा महंत तृतीय रहीं। सभी विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। चयनित विद्यार्थी आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अपने विकासखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक, अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?