October 4, 2026

ऐप डाउनलोड करें

साइबर जागृति अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस की रचनात्मक पहल, लघु फिल्म प्रतियोगिता का भव्य समापन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न मुख्यमंत्री की घोषणा के 3 माह बाद भी NHM कर्मियों के 33 दिनों के वेतन का आदेश लंबित, हड़ताल अवधि के वेतन भुगतान की प्रक्रिया स्पष्ट कर अविलंब आदेश जारी करने की मांग जूटमिल पुलिस की 48 घंटे में ताबड़तोड़ कार्रवाई, 5 आरोपियों से 315 पाव देशी प्लेन और 11 अध्धी शराब जब्त, सार्वजनिक स्थान स्थानों पर शराबखोरी करने वाले 5 व्यक्तियों पर आबकारी के तहत कार्रवाई अग्रसेन जयंती में उत्साह का महासंगम, पिकल बॉल-क्रिकेट से निशानेबाजी तक छाईं समाज की प्रतिभाएं, रक्तदान में भी दिखा समाज का सेवा भाव,70 से अधिक यूनिट दान गांधी जयंती पर असीम छाया वृद्धाश्रम में इनरव्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने किया सेवा कार्य रायगढ़ पुलिस के साइबर जागृति अभियान का समापन आज दोपहर 1 बजे, वित्त मंत्री ओपी चौधरी होंगे मुख्य अतिथि लघु फिल्म प्रतियोगिता के विजेताओं को किया जाएगा सम्मानित, साइबर अपराध से बचाव को लेकर जागरूकता पर रहेगा जोर

जूटमिल पुलिस की 48 घंटे में ताबड़तोड़ कार्रवाई, 5 आरोपियों से 315 पाव देशी प्लेन और 11 अध्धी शराब जब्त, सार्वजनिक स्थान स्थानों पर शराबखोरी करने वाले 5 व्यक्तियों पर आबकारी के तहत कार्रवाई

रायगढ़। एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर नशे के विरुद्ध जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक अभिनव कांत के नेतृत्व में जूटमिल पुलिस ने पिछले 48 घंटों में अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों से कुल 56.605 लीटर अवैध शराब जब्त की है। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन कर रहे 5 लोगों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई है।
जानकारी के अनुसार दिनांक 1 अक्टूबर 2026 को पुलिस ने संत विनोबा नगर में कार्रवाई करते हुए स्वपनेन्द्र कुमार दत्ता (53 वर्ष) के कब्जे से 44 पाव शोले मसाला, 53 पाव रोमियो प्लेन, 40 पाव यूनिक प्लेन, 36 पाव सुपर छत्तीस मसाला, 11 नग 375 एमएल शोले प्लेन बोतल तथा 14 पाव रोमियो मसाला, कुल 187 पाव एवं 11 बोतल शराब, कीमत करीब 18,600, तथा बिक्री रकम 1,200 जब्त की।
इसी क्रम में 2 अक्टूबर को समाधि गली कयाघाट स्थित किराना दुकान में दबिश देकर आनंद टण्डन (70 वर्ष) के कब्जे से 7 पाव रोमियो प्लेन, 11 पाव रोमियो, 4 पाव सुपर 36 एवं 2 पाव शेरा मसाला, कुल 24 पाव शराब एवं ₹300 बिक्री रकम, कुल कीमत 2,260, बरामद की गई।
इसी दिन अम्बेडकर नगर डिपापारा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुरोहित भारद्वाज (40 वर्ष) को 40 पाव रोमियो प्लेन शराब, कीमत ₹3,200, के साथ पकड़ा गया। वहीं झोपड़ीपारा क्षेत्र में घेराबंदी कर खेमनाथ साव (57 वर्ष) को 28 पाव रोमियो मसाला एवं 7 पाव रोमियो प्लेन, कुल 35 पाव शराब, कीमत ₹3,360, के साथ गिरफ्तार किया गया।
इसके अलावा फटहामुड़ा पानी टंकी के पास कार्रवाई में घनश्याम राजभर (48 वर्ष) के कब्जे से 7 पाव रोमियो प्लेन एवं 22 पाव शेरा मसाला, कुल 29 पाव शराब, कीमत ₹2,760, बरामद कर उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) के तहत कार्रवाई की गई।
वहीं कयाघाट मुक्तिधाम के पास सार्वजनिक स्थान पर खुले में शराब पीते पाए गए विकास बसंत, मोहम्मद रियाज्जुद्दीन, साहेबराम बसंत, मोहम्मद यासिन गनी और नरेन्द्र सोनवरकर के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 36(सी) के तहत कार्रवाई की गई।
जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। अवैध शराब, मादक पदार्थों की बिक्री एवं सार्वजनिक स्थानों पर नशाखोरी करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

रायगढ़ पुलिस के साइबर जागृति अभियान का समापन आज दोपहर 1 बजे, वित्त मंत्री ओपी चौधरी होंगे मुख्य अतिथि लघु फिल्म प्रतियोगिता के विजेताओं को किया जाएगा सम्मानित, साइबर अपराध से बचाव को लेकर जागरूकता पर रहेगा जोर

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?