October 5, 2026

ऐप डाउनलोड करें

बड़पारा आरपीएफ बैरक के 160 मीटर बाउंड्री को निगम प्रशासन ने किया कब्जा मुक्त, सड़क निर्माण का रास्ता साफ, रेलवे स्टेशन के लिए मिलेगा नया वैकल्पिक मार्ग, प्रमुख सड़कों पर यातायात दबाव होगा कम ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिला रहे आरोपी को चक्रधरनगर पुलिस ने दबोचा, बोईरदादर के गुरुकृपा प्रोविजन स्टोर के पास से आरोपी गिरफ्तार, Vivo V60 मोबाइल जब्त रायगढ़ में सजेगा डांडिया का सबसे बड़ा मंच: 16 अक्टूबर को ‘शुभारंभ 26’ का ऐतिहासिक आगाज़, बॉलीवुड सुरों और ढोल की थाप पर झूमेगा पूरा शहर..BookMyShow पर टिकट बुकिंग शुरू, प्रतिभागियों को मिलेगा 2 दिवसीय मुफ़्त डांस वर्कशॉप का विशेष तोहफ़ा.. रायगढ़ में महीने की पहली तारीख को बदमाशों ने लगाई थाने में हाजिरी, नवरात्रि से पहले निगरानी, गुंडा और माफी बदमाशों को पुलिस की सख्त चेतावनी, थाने में हाजिरी देकर बताना होगा जीवन-यापन का जरिया, हर गतिविधि पर पुलिस की नजर वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह तमनार, घरघोड़ा, खरसिया समेत धरमजयगढ़ के कई रेंज में निकली जागरूकता रैली, धरमजयगढ़ वन मंडल की कई रेंज में ग्रामीणों को वन्यजीव संरक्षण का संदेश 17.900 टन अवैध कबाड़ के साथ दो माजदा वाहन जब्त, कबाड़ के अवैध परिवहन पर रायगढ़ पुलिस की लगातार कार्रवाई, दो माजदा वाहन समेत कुल 26.26 लाख सपत्ति की जप्ती

वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह तमनार, घरघोड़ा, खरसिया समेत धरमजयगढ़ के कई रेंज में निकली जागरूकता रैली, धरमजयगढ़ वन मंडल की कई रेंज में ग्रामीणों को वन्यजीव संरक्षण का संदेश

रायगढ़. जिले के दोनों वन मंडलों में 2 से 8 अक्टूबर तक वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह मनाया जा रहा है। सप्ताह के पहले दिन रायगढ़ वन परिक्षेत्र में कोई खास जागरूकता कार्यक्रम नजर नहीं आया। हालांकि तमनार, घरघोड़ा और खरसिया रेंज में वन विभाग की ओर से रैली सहित विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। रायगढ़ रेंज में अंतिम दिन जागरूकता रैली निकालने की बात वन परिक्षेत्राधिकारी के द्वारा की जा रही है।

वहीं धरमजयगढ़ वन मंडल के रूपुंगा, लैलूंगा, कापू, उदउदा, बोरो, बाकारूमा और धरमजयगढ़ रेंज में भी वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह की शुरुआत जागरूकता कार्यक्रमों के साथ की गई। कहीं बाइक रैली निकाली गई तो कहीं ग्रामीणों को प्रोजेक्टर के माध्यम से वन्यजीव संरक्षण और हाथियों से बचाव के उपाय बताए गए।

तमनार तक निकाली जागरूकता रैली
वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह के तहत 2 अक्टूबर को उप वनमंडल कार्यालय घरघोड़ा से वन परिक्षेत्र तमनार तक वन्यजीव जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने लोगों से वन्यजीवों के प्रति सहानुभूति रखने और उनके संरक्षण में सहयोग करने की अपील की।

खरसिया के कुर्रू में ग्रामीणों को बताया सह-अस्तित्व का महत्व
वन परिक्षेत्र खरसिया के जोबी सर्किल अंतर्गत ग्राम कुर्रू में वन्यप्राणी जागरूकता कार्यक्रम और रैली आयोजित की गई। ग्रामीणों को वन्यजीवों और उनके प्राकृतिक आवास के संरक्षण, मानव-वन्यजीव सह-अस्तित्व तथा वन्यजीव सुरक्षा में जनभागीदारी के महत्व की जानकारी दी गई। इस दौरान वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ ग्रामीणों ने सहभागिता की और वन्यजीवों की रक्षा, हमारी जिम्मेदारी का संदेश दिया।

लैलूंगा में हाथी प्रभावित गांवों से निकली बाइक रैली
लैलूंगा वन परिक्षेत्र में वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह का शुभारंभ किया गया। वन परिक्षेत्र अधिकारी के मार्गदर्शन में कर्मचारियों की मौजूदगी में हाथी प्रभावित गांवों में बाइक रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को वन्यजीव संरक्षण के साथ हाथियों से सुरक्षित रहने के उपायों के प्रति जागरूक किया गया।

कापू में बाइक रैली, ग्रामीणों को दिलाई संरक्षण की शपथ
कापू वन परिक्षेत्र में वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह के शुभारंभ पर बाइक रैली निकाली गई। कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, ट्रेकर, चौकीदार, जनप्रतिनिधि और पत्रकार मौजूद रहे। ग्रामीणों को वन्यप्राणी संरक्षण के लिए शपथ भी दिलाई गई।

प्रोजेक्टर से दिखाई वन्यजीव संरक्षण की फिल्म
रूपुंगा परिसर के फतेपुर गांव और हाथी प्रभावित उदउदा परिसर के उदउदा गांव में ग्रामीणों को प्रोजेक्टर के माध्यम से वन्यजीव संरक्षण से संबंधित वीडियो दिखाए गए। वीडियो के जरिए ग्रामीणों को वन्यजीवों के संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही हाथियों से बचाव के उपायों की जानकारी भी दी गई।

बोरो और बाकारूमा में बाइक व पैदल रैली
बोरो वन परिक्षेत्र के चाल्हा सर्किल में संरक्षण सप्ताह की शुरुआत बाइक और पैदल जागरूकता रैली के साथ हुई। इसमें वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, फायर वॉचर, ट्रेकर, चौकीदार, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण शामिल हुए। ग्रामीणों को वन्यप्राणी संरक्षण की शपथ दिलाई गई। इसी तरह बाकारूमा वन परिक्षेत्र में भी बाइक और पैदल जागरूकता रैली निकाली गई। ग्रामीणों को वन्यजीवों की सुरक्षा और संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए शपथ दिलाई गई।

धरमजयगढ़ में भी निकाली जनजागरूकता रैली
वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत धरमजयगढ़ वन परिक्षेत्र में भी जनजागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को वन्यजीवों की सुरक्षा, उनके प्राकृतिक आवास के संरक्षण और मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए सहयोग का संदेश दिया गया।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

रायगढ़ में सजेगा डांडिया का सबसे बड़ा मंच: 16 अक्टूबर को ‘शुभारंभ 26’ का ऐतिहासिक आगाज़, बॉलीवुड सुरों और ढोल की थाप पर झूमेगा पूरा शहर..BookMyShow पर टिकट बुकिंग शुरू, प्रतिभागियों को मिलेगा 2 दिवसीय मुफ़्त डांस वर्कशॉप का विशेष तोहफ़ा..

रायगढ़ में महीने की पहली तारीख को बदमाशों ने लगाई थाने में हाजिरी, नवरात्रि से पहले निगरानी, गुंडा और माफी बदमाशों को पुलिस की सख्त चेतावनी, थाने में हाजिरी देकर बताना होगा जीवन-यापन का जरिया, हर गतिविधि पर पुलिस की नजर

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?