October 8, 2026

ऐप डाउनलोड करें

मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल परम पूज्य गुरुदेव धर्माचार्य श्री सोमेश परसाई जी के 7-10-2026 प्राकट्योत्सव पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई 🌺 15 साल की उम्र में थामा मिट्टी का हुनर, 41 साल बाद भी जारी है राम प्रसाद का सफर रिटायर्ड शिक्षक से 47 लाख रुपये की धोखाधड़ी, कोतरारोड़ पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, करीब 6 वर्षों तक विश्वास का फायदा उठाकर आरोपी ने खाते से किया ऑनलाइन ट्रांजेक्शन पहले पिता, फिर भाई और अब मां का नेत्रदान, मंगवानी परिवार ने पेश की मानवता की मिसाल खरसिया में हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन एवं रायगढ़ पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में यातायात एवं साइबर जागरूकता अभियान का शानदार आगाज

ढाई लाख की गोवा शराब पर आबकारी का शिकंजा, घर के पीछे तिरपाल में छिपा था 35 पेटी का जखीरा

जशपुर। जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में संभागीय आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश राज्य की 35 पेटी गोवा व्हिस्की शराब जब्त की है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 2.50 लाख रुपये बताई जा रही है। मामले में झिक्की निवासी सुदर्शन गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल दाखिल करने की कार्रवाई की गई है।

जानकारी के मुताबिक, सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता को 6 अक्टूबर की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के झिक्की गांव में सुदर्शन गुप्ता के घर बड़ी मात्रा में दूसरे राज्य की शराब लाकर छिपाकर रखी गई है। सूचना की पुष्टि के बाद आबकारी उड़नदस्ता टीम ने 7 अक्टूबर की सुबह आरोपी के घर दबिश दी।

दबिश के दौरान सुदर्शन गुप्ता घर पर ही मौजूद मिला। टीम ने जब घर की तलाशी ली तो पीछे बरामदे में तिरपाल से छिपाकर रखी गई 35 पेटियां बरामद हुईं। पेटियों की जांच करने पर इनमें 1750 नग गोवा व्हिस्की, कुल करीब 315 लीटर मध्यप्रदेश राज्य की शराब मिली। जब्त शराब की कीमत लगभग 2.50 लाख रुपये आंकी गई है।

आबकारी विभाग ने आरोपी सुदर्शन गुप्ता के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1), 34(2), 36 एवं 59(क) के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया और जेल दाखिल करने की कार्रवाई की गई।

यह कार्रवाई आबकारी आयुक्त पी.एस. अल्मा एवं जिला आबकारी अधिकारी इन्द्रबली मार्कंडेय के मार्गदर्शन में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में की गई।

कार्रवाई में आबकारी मुख्य आरक्षक अशोक सोनी, आबकारी आरक्षक श्यामसुंदर पैकरा, दीपक पांडे, आशीष कुंज, नगर सैनिक गणेश पांडेय, रणविजय सिंह एवं रोहित सोनवानी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

आबकारी विभाग का कहना है कि दूसरे राज्यों से अवैध रूप से लाई जा रही शराब के खिलाफ आगे भी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?