October 9, 2026

ऐप डाउनलोड करें

होटल संचालक से गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी ने पुलिस के दबाव में किया समर्पण, आरोपी दीपलाल निराला पर बीएनएस की धाराओं पर की कार्रवाई वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह का समापन: रायगढ़ में निकली बाइक रैली, जंगल और वन्यजीव बचाने का दिया संदेश, नटवर हाई स्कूल से शुरू हुई जागरूकता रैली, इंदिरा विहार में हुआ समापन; सर्परक्षक समिति के सदस्यों ने भी लिया हिस्सा अभियान संवेदना” के तहत लैलूंगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार यातायात नियमों का पालन ही ‘सेवा संकल्प’ की मूल भावना : माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चतुर्वेदी, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह बोले— जीवन से बड़ा कुछ नहीं, जल्दबाजी से बचें और नियमों का पालन करें इनरव्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने भगवती गौशाला में की गौ सेवा पूंजीपथरा पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाई,10 चक्का ट्रक से 23.880 टन अवैध स्क्रैप जप्त, स्क्रैप की कीमत 9.57 लाख, ट्रक सहित करीब 18 लाख की संपत्ति जप्त

हाथियों के झुंड ने फिर थाम दी रायगढ़-जशपुर सड़क, दोनों ओर वाहनों की कतार, सामारुमा के पास शाम को सड़क पर पहुंचे दो हाथी, काफी देर तक करते रहे चहलकदमी; राहगीरों ने बनाए वीडियो

रायगढ़। रायगढ़-जशपुर मुख्य मार्ग पर बुधवार शाम उस समय वाहनों की रफ्तार थम गई, जब सामारुमा जंगल से निकलकर दो हाथी अचानक सड़क किनारे पहुंच गए। रायगढ़ जिला मुख्यालय से करीब 24 किलोमीटर दूर हुई इस घटना के दौरान दोनों हाथी काफी देर तक सड़क के आसपास चहलकदमी करते रहे। हाथियों की मौजूदगी के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और कुछ समय के लिए आवागमन पूरी तरह रुक गया।
बताया जा रहा है कि बुधवार शाम करीब 4:30 बजे सामारुमा के पास जंगल की ओर से निकलकर दो हाथी सड़क किनारे आ गए। दोनों हाथी काफी देर तक वहीं घूमते रहे। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहन चालक हाथियों के हटने का इंतजार करते नजर आए। मौके पर मौजूद कई लोगों ने मोबाइल फोन से हाथियों की तस्वीरें और वीडियो भी बनाए।

हाथियों को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी, जिसे देखते हुए पुलिस और वन विभाग की टीम ने मोर्चा संभाला। टीम ने लोगों से हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने और किसी तरह की छेड़छाड़ या उन्हें उकसाने से बचने की अपील की।

49 हाथियों का दल कर रहा विचरण
वन विभाग के अनुसार, सामारुमा और आसपास के जंगल क्षेत्र में लंबे समय से करीब 49 हाथियों का बड़ा दल विचरण कर रहा है। यह दल अक्सर जंगल से निकलकर सुबह और शाम के समय सड़क के आसपास पहुंच जाता है। ऐसे में रायगढ़-जशपुर मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
हाथियों की लगातार आवाजाही के बीच इस मार्ग पर कभी भी अचानक यातायात रोकने की स्थिति बन रही है। ऐसे में वाहन चालकों को जंगल क्षेत्र में धीमी गति से चलने और हाथी नजर आने पर सुरक्षित दूरी बनाए रखने की चेतावनी दी गई है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह का समापन: रायगढ़ में निकली बाइक रैली, जंगल और वन्यजीव बचाने का दिया संदेश, नटवर हाई स्कूल से शुरू हुई जागरूकता रैली, इंदिरा विहार में हुआ समापन; सर्परक्षक समिति के सदस्यों ने भी लिया हिस्सा

यातायात नियमों का पालन ही ‘सेवा संकल्प’ की मूल भावना : माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चतुर्वेदी, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह बोले— जीवन से बड़ा कुछ नहीं, जल्दबाजी से बचें और नियमों का पालन करें

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?