October 9, 2026

ऐप डाउनलोड करें

होटल संचालक से गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी ने पुलिस के दबाव में किया समर्पण, आरोपी दीपलाल निराला पर बीएनएस की धाराओं पर की कार्रवाई वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह का समापन: रायगढ़ में निकली बाइक रैली, जंगल और वन्यजीव बचाने का दिया संदेश, नटवर हाई स्कूल से शुरू हुई जागरूकता रैली, इंदिरा विहार में हुआ समापन; सर्परक्षक समिति के सदस्यों ने भी लिया हिस्सा अभियान संवेदना” के तहत लैलूंगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार यातायात नियमों का पालन ही ‘सेवा संकल्प’ की मूल भावना : माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चतुर्वेदी, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह बोले— जीवन से बड़ा कुछ नहीं, जल्दबाजी से बचें और नियमों का पालन करें इनरव्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने भगवती गौशाला में की गौ सेवा पूंजीपथरा पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाई,10 चक्का ट्रक से 23.880 टन अवैध स्क्रैप जप्त, स्क्रैप की कीमत 9.57 लाख, ट्रक सहित करीब 18 लाख की संपत्ति जप्त

अभियान संवेदना” के तहत लैलूंगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

रायगढ़। एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिला पुलिस रायगढ़ द्वारा महिलाओं एवं युवतियों से संबंधित अपराधों में त्वरित कार्रवाई एवं पीड़ितों को न्याय दिलाने के उद्देश्य से संचालित “अभियान संवेदना” के तहत लैलूंगा पुलिस ने शादी का प्रलोभन देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के आरोपित विशाल भगत उम्र 24 वर्ष को शिकायत प्राप्त होने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।
मामले के संबंध में स्थानीय 21 वर्षीय युवती द्वारा बुधवार को थाना लैलूंगा में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह गांव के विशाल भगत को करीब दो वर्षों से जानती-पहचानती है। आरोपित द्वारा गांव में उससे लुक-छिपकर मुलाकात की जाती थी तथा उसने युवती से शादी कर पत्नी बनाकर साथ रखने का वचन दिया था। युवती के अनुसार दिनांक 01 जनवरी 2025 को आरोपित रात्रि में उसके घर आया और दोनों के पति-पत्नी की तरह जीवन यापन करने की बात कहकर उसे बहला-फुसलाकर शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद शादी कर पत्नी बनाकर साथ रखने का भरोसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। युवती ने वर्तमान में आरोपित से गर्भवती होने की बात भी रिपोर्ट में बताई तथा आरोपित द्वारा अब शादी करने एवं पत्नी बनाकर रखने से इनकार करने पर अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। शिकायत पर थाना लैलूंगा में अपराध क्रमांक 312/2026, धारा 69 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव द्वारा तत्काल पुलिस टीम के साथ आरोपित के गांव में दबिश देकर उसे हिरासत में लिया गया और थाना लाकर पूछताछ की गई। विवेचना के दौरान आरोपित के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
संपूर्ण कार्रवाई एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के सुपरविजन में की गई। त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव, प्रधान आरक्षक नंद कुमार पैंकरा, आरक्षक जयचंद्र एवं आरक्षक राजू कुमार तिग्गा की अहम भूमिका रही।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह का समापन: रायगढ़ में निकली बाइक रैली, जंगल और वन्यजीव बचाने का दिया संदेश, नटवर हाई स्कूल से शुरू हुई जागरूकता रैली, इंदिरा विहार में हुआ समापन; सर्परक्षक समिति के सदस्यों ने भी लिया हिस्सा

यातायात नियमों का पालन ही ‘सेवा संकल्प’ की मूल भावना : माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चतुर्वेदी, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह बोले— जीवन से बड़ा कुछ नहीं, जल्दबाजी से बचें और नियमों का पालन करें

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?