October 11, 2026

ऐप डाउनलोड करें

ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प ऑपरेशन क्लीन हंट में एक ही दिन 9 स्थायी वारंट तामिल; नाम बदलकर रह रहा 6 वारंटों वाला फरार राजा सोनी भी पकड़ाया आईजी रामगोपाल गर्ग ने ली बिलासपुर रेंज के पुलिस अधीक्षकों एवं राजपत्रित अधिकारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक । रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान छठ महापर्व से पहले रायगढ़ के छठ घाट की सफाई में जुटा निगम प्रशासन IAS अधिकारी से छत्तीसगढ़ के मंत्री तक… ओपी चौधरी का सियासी सफर, प्रशासनिक अनुभव के दम पर बनाई अलग पहचान
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प ऑपरेशन क्लीन हंट में एक ही दिन 9 स्थायी वारंट तामिल; नाम बदलकर रह रहा 6 वारंटों वाला फरार राजा सोनी भी पकड़ाया आईजी रामगोपाल गर्ग ने ली बिलासपुर रेंज के पुलिस अधीक्षकों एवं राजपत्रित अधिकारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक । रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान छठ महापर्व से पहले रायगढ़ के छठ घाट की सफाई में जुटा निगम प्रशासन IAS अधिकारी से छत्तीसगढ़ के मंत्री तक… ओपी चौधरी का सियासी सफर, प्रशासनिक अनुभव के दम पर बनाई अलग पहचान

रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान

रायगढ़। प्रदेशव्यापी साइबर जागृति अभियान के अंतर्गत रायगढ़ पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए किए गए नवाचारों की प्रदेश स्तर पर सराहना की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में विशेष कर युवाओं के लिए आयोजित “लघु फिल्म प्रतियोगिता” को प्रदेश के जिलों में अनूठे नवाचारों में शामिल किया गया। इस उपलब्धि के लिए रायगढ़ पुलिस को रायपुर में आयोजित साइबर जागृति अभियान अभिनंदन समारोह में माननीय मुख्यमंत्री जी, गृहमंत्री जी एवं पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम सर द्वारा सम्मानित किया गया।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में 15 अगस्त से 2 अक्टूबर 2026 तक संचालित साइबर जागृति अभियान के तहत सभी जिलों को अपने-अपने स्तर पर नवाचारों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचाने का लक्ष्य दिया गया था। इसी क्रम में रायगढ़ पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्कूलों, कॉलेजों, बाजारों, औद्योगिक संयंत्रों सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर 350 से अधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। अभियान के दौरान करीब 37 हजार लोगों की साइबर जागरूकता सेल्फी एंट्री कराई गई तथा जिले के लगभग 2 लाख लोगों तक साइबर सुरक्षा एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव का संदेश पहुंचाया गया।
अभियान को युवाओं से जोड़ने और साइबर अपराधों के प्रति रचनात्मक तरीके से जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एसएसपी रायगढ़ श्री शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन पर रायगढ़ पुलिस ने लघु फिल्म प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता को व्यापक प्रतिसाद मिला और देश के 11 राज्यों से कुल 162 प्रविष्टियां प्राप्त हुईं। इतना ही नहीं, रूस से भी एक प्रतिभागी ने अपनी फिल्म प्रतियोगिता के लिए भेजी। इस अभिनव पहल के माध्यम से युवाओं को साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी और डिजिटल सुरक्षा जैसे विषयों पर रचनात्मक अभिव्यक्ति का अवसर मिला।
रायगढ़ पुलिस द्वारा साइबर जागरूकता पर आधारित “The Cyber Trap” लघु फिल्म का निर्माण भी किया गया, जिसकी कहानी एवं निर्देशन युवा निर्देशक ऋभू समर्थ सिंह ने किया है। प्रतियोगिता के समापन समारोह में इस फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई, जिसमें अतिथियों के साथ 2,000 से अधिक स्कूली विद्यार्थियों ने फिल्म देखी। इस अवसर पर लघु फिल्म प्रतियोगिता की दोनों श्रेणियों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली फिल्मों की टीमों को सम्मानित करते हुए पुरस्कार राशि प्रदान की गई। विजेता प्रतिभागियों को माननीय वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी एवं दुर्ग सांसद श्री विजय बघेल के हाथों पुरस्कृत किया गया।
लघु फिल्म प्रतियोगिता के विचार एवं आयोजन की राज्य स्तर पर सराहना हुई और इसे प्रदेश के आठ अनूठे नवाचारों में स्थान दिया गया।
रायगढ़ पुलिस की यह पहल दर्शाती है कि साइबर अपराधों से बचाव के लिए केवल पारंपरिक जागरूकता कार्यक्रम ही नहीं, बल्कि युवाओं की रचनात्मक भागीदारी और नवाचार भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। जिले में व्यापक जनसंपर्क कार्यक्रमों के साथ लघु फिल्म प्रतियोगिता के आयोजन ने साइबर सुरक्षा के संदेश को नए माध्यम से लोगों तक पहुंचाने का अवसर दिया। प्रदेश स्तर पर मिला सम्मान रायगढ़ पुलिस द्वारा जनसहभागिता के माध्यम से साइबर जागरूकता बढ़ाने के प्रयासों की महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

नवरात्रि एवं दुर्गा उत्सव को लेकर खरसिया में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर बनी सहमति, गरबा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और दुर्गा प्रतिमा उत्सव के सुचारू संचालन पर चर्चा

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?