October 17, 2026

ऐप डाउनलोड करें

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अमित चिमनानी का जन्मदिन: पार्टी के लिए समर्पित योद्धा, समाज के लिए जनसेवक मामूली विवाद में पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, पुसौर पुलिस ने हत्या के अपराध में भेजा रिमांड, फावड़े से हमला कर पत्नी की हत्या करने का आरोप भारत आदिवासी पार्टी ने सुनील मिंज को बनाया प्रदेश उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष दशरथ नेताम ने जारी किया नियुक्ति पत्र, संगठन की जिम्मेदारी सौंपी ग्राम धूमाभाठा में पानी टंकी बनी शोपीस, निर्माण के बाद भी घरों तक नहीं पहुंचा पानी, बोर से टंकी तक नहीं चढ़ रहा पानी, सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवॉल भी नहीं बनी; पीएचई विभाग और ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल किसान का मोटर पंप चोरी, सिंचाई के लिए लगाया था खेत में, रात करीब 1 बजे वारदात, कृषि विभाग से अनुदान में मिला था पंप; किसान ने थाने में की शिकायत युवक की संदिग्ध हत्या, गले में बिजली का तार कसा मिला शव, टांगी और डंडे से हमला करने का आरोप, दो सगे भाइयों के खिलाफ हत्या सहित गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अमित चिमनानी का जन्मदिन: पार्टी के लिए समर्पित योद्धा, समाज के लिए जनसेवक

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता *अमित चिमनानी* 15.10.26 जन्मदिन क़े इस अवसर पर प्रदेश भर से पार्टी कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने उन्हें बधाई दी है। सोशल मीडिया पर सुबह से ही बधाई संदेशों का तांता लगा हुआ है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि चिमनानी केवल एक प्रवक्ता नहीं, बल्कि पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने वाले एक सजग, मुखर और समर्पित सिपाही हैं।

पार्टी के लिए सदैव समर्पित
अमित चिमनानी को भाजपा में एक ऐसे प्रवक्ता के रूप में जाना जाता है, जो तथ्यों के साथ, तर्क के साथ और पूरी तैयारी के साथ अपनी बात रखते हैं। चाहे विधानसभा हो, मीडिया डिबेट हो, प्रेस वार्ता हो या सोशल मीडिया का मंच, वे पार्टी का पक्ष मजबूती से रखते हैं।

प्रदेश भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में आयोजित प्रेस वार्ताओं में वे लगातार सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, बजट की खूबियों और विकास के एजेंडे को जनता के सामने रखते रहे हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति हो, CGPSC जैसे मामलों में युवाओं के हित की बात हो, या सनातन आस्था और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा का विषय हो – चिमनानी हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखते हैं।

अनुशासनप्रियता और संगठन के प्रति निष्ठा, कभी पद के लिए नहीं, बल्कि पार्टी के काम के लिए जाने जाते हैं। बूथ स्तर के कार्यकर्ता से लेकर प्रदेश नेतृत्व तक, सभी के साथ उनका सहज संवाद है।

समाज और जनकल्याण के लिए सदैव तत्पर
राजनीति से इतर, अमित चिमनानी की पहचान एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी है। अपने समाज के उत्थान, शिक्षा, स्वास्थ्य और जरूरतमंदों की मदद के लिए वे हमेशा आगे रहते हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, चिमनानी जी किसी परिवार की बेटी की शिक्षा हो, किसी बीमार व्यक्ति के इलाज में मदद हो, या किसी सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन हो – वे बिना किसी प्रचार के चुपचाप सहयोग करते हैं।

उनके मित्र और सहयोगी बताते हैं कि वे मानते हैं कि *”राजनीति का अर्थ केवल सत्ता नहीं, बल्कि सेवा है।”* इसी सोच के साथ वे पार्टी और समाज दोनों की सेवा में लगे रहते हैं।

युवाओं के लिए प्रेरणा
युवा कार्यकर्ताओं के बीच अमित चिमनानी काफी लोकप्रिय हैं। वे युवाओं को हमेशा कहते हैं – “पढ़ो, समझो, तर्क करो और फिर बोलो।” उनका मानना है कि आज का युवा ही कल के छत्तीसगढ़ का भविष्य है। इसलिए वे युवाओं को राजनीति में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करते रहते हैं।

CGPSC घोटाले जैसे मुद्दों पर उन्होंने युवाओं के भविष्य को लेकर लगातार आवाज उठाई है। उनका कहना है कि युवाओं के साथ अन्याय किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बधाई संदेशों में एक बात समान रूप से कही जा रही है – *”अमित भाई, आप सदैव ऐसे ही पार्टी और समाज के लिए समर्पित रहें। ईश्वर आपको लंबी आयु, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर ऊर्जा प्रदान करें।”

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

ग्राम धूमाभाठा में पानी टंकी बनी शोपीस, निर्माण के बाद भी घरों तक नहीं पहुंचा पानी, बोर से टंकी तक नहीं चढ़ रहा पानी, सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवॉल भी नहीं बनी; पीएचई विभाग और ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?