October 23, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लोकतंत्र बचाओ,भीड़तंत्र हटाओ अभियान के तहत भाजपा चलाएगी जनजागरण अभियान-श्रीकांत सोमावार, 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती और मतदाता सूची की शुद्धता का संदेश पहुंचाया जाएगा दुर्गा विसर्जन के दौरान बवाल! चक्रधर नगर चौक पर दो पक्षों में मारपीट, वीडियो वायरल , महिला पुलिसकर्मी की मौजूदगी में हुआ हंगामा मेला देखकर लौट रहे स्कूटी सवारों को बाइक ने मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल, मुख्य मार्ग पर हुआ हादसा, तेज रफ्तार बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज 23 लीटर महुआ शराब के साथ मुक्तिपारा अम्बिकापुर की सीता रजवाड़े गिरफ्तार::जेल दाखिल की कार्रवाई राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने की CM विष्णुदेव साय से मुलाकात, छत्तीसगढ़ की उद्योग नीति पर हुई विशेष चर्चा जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रेलर चालक से मोबाइल लूटपाट और लूट की मोबाइल खरीद-बिक्री के आरोप मेंत 6 गिरफ्तार, सभी भेजे गए रिमांड पर

लोकतंत्र बचाओ,भीड़तंत्र हटाओ अभियान के तहत भाजपा चलाएगी जनजागरण अभियान-श्रीकांत सोमावार, 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती और मतदाता सूची की शुद्धता का संदेश पहुंचाया जाएगा

रायगढ़: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव के निर्देशानुसार देशभर में लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ अभियान चलाया जा रहा है।यह अभियान 22 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 तक संचालित होगा।अभियान के जिला संयोजक,वरिष्ठ भाजपा नेता और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीकांत सोमावार ने बताया कि इसके माध्यम से लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक प्रक्रियाओं तथा चुनावी व्यवस्था के प्रति जनविश्वास को मजबूत करने के लिए व्यापक जनजागरण किया जाएगा।

श्री सोमावार ने कहा कि लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति जनता का मत और उसका जनादेश है।चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाकर तथा भ्रामक प्रचार के माध्यम से संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता को कमजोर करने के प्रयास लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं हैं।लोकतंत्र में विरोध का अधिकार है,लेकिन अराजकता और भीड़तंत्र के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर),मतदाता सूची की शुद्धता,पात्र नागरिकों के मताधिकार की सुरक्षा और अवैध घुसपैठ जैसे विषयों पर जनजागरण किया जाएगा। सोमवर ने जोर देते हुए कहा कि भाजपा का उद्देश्य है कि प्रत्येक पात्र नागरिक का मताधिकार सुरक्षित रहे और चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के प्रति जनता का विश्वास और मजबूत हो।

श्रीकांत सोमावार ने जानकारी देते हुए कहा कि अभियान के अंतर्गत प्रेस कॉन्फ्रेंस, पदयात्रा,प्रमुख नागरिकों के साथ संवाद,युवा एवं विद्यार्थी संवाद,छात्र प्रतियोगिताएं तथा सोशल मीडिया के माध्यम से जनसंपर्क जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।युवाओं,बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षकों,अधिवक्ताओं एवं विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्ध नागरिकों को संवाद के माध्यम से जोड़ा जाएगा।

श्रीकांत सोमावार ने कहा कि भाजपा का संकल्प है कि तथ्यों के आधार पर जनता तक सही जानकारी पहुंचाई जाए,लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति विश्वास कायम रखा जाए और राष्ट्रहित के विषयों पर व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित की जाए।उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

लोकतंत्र बचाओ,भीड़तंत्र हटाओ अभियान के तहत भाजपा चलाएगी जनजागरण अभियान-श्रीकांत सोमावार, 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती और मतदाता सूची की शुद्धता का संदेश पहुंचाया जाएगा

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?