October 24, 2026

ऐप डाउनलोड करें

कोतवाली पुलिस की दो जुआ फड पर रेड, 6 जुआरी गिरफ्तार, बाउलीकुआं और दीनदयाल कॉलोनी ढिमरापुर में अलग-अलग कार्रवाई, जुआ खेलते 6 आरोपी पकड़े गए 17.650 टन स्क्रैप कबाड़ से लदा 12 चक्का ट्रक जब्त, पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कबाड़ परिवहन के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका चालक दो स्थानों पर शराब रेड कार्रवाई, 32 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, तुमीडीह–सराईपाली मार्ग पर स्कूटी से शराब परिवहन करते एक आरोपी गिरफ्तार, 10 लीटर महुआ शराब और स्कूटी जब्त RAIGARH: जंगली सूअर के अवैध शिकार का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार उमेश पटेल के नेतृत्व में खरसिया कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग दीपावली से पहले प्रदूषण पर उठे सवाल, रायगढ़ में शिव शक्ति स्टील प्लांट के धुएं से ग्रामीण परेशान

कोतवाली पुलिस की दो जुआ फड पर रेड, 6 जुआरी गिरफ्तार, बाउलीकुआं और दीनदयाल कॉलोनी ढिमरापुर में अलग-अलग कार्रवाई, जुआ खेलते 6 आरोपी पकड़े गए

रायगढ़। रायगढ़ जिले में जुआ-सट्टा पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन अंकुश” के तहत थाना सिटी कोतवाली रायगढ़ पुलिस ने 23 अक्टूबर की रात दो अलग-अलग स्थानों पर जुआ रेड की कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से कुल 9,400 रुपये नकद, 52-52 पत्ती की दो ताश गड्डियां तथा दो प्लास्टिक बोरियां जब्त की हैं। दोनों मामलों में आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की गई है।
पहली कार्रवाई में कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बाउलीकुआं, रायगढ़ के पास कुछ व्यक्ति रुपये-पैसों का दांव लगाकर ताशपत्ती से काट-पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ खेलते तीन व्यक्तियों को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम निखिल देवांगन (27 वर्ष), महेश देवांगन (30 वर्ष) एवं पुरुषोत्तम देवांगन (31 वर्ष), निवासी बाउलीकुआं, कोतरारोड, रायगढ़ बताया। पुलिस ने उनके कब्जे एवं जुआ फड़ से 5,200 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश तथा एक प्लास्टिक बोरी जब्त की।
दूसरी कार्रवाई में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दीनदयाल कॉलोनी, ढिमरापुर, रायगढ़ के पास कुछ व्यक्ति रुपये-पैसों का दांव लगाकर काट-पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश देकर तीन व्यक्तियों को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम सुमेश वासुदेव (25 वर्ष), निवासी पुरानी बस्ती ढिमरापुर; राजेश पटनायक (28 वर्ष), निवासी इंदिरानगर; तथा राजेश यादव (41 वर्ष), निवासी दीनदयाल कॉलोनी ढिमरापुर, रायगढ़ बताया। पुलिस ने जुआ फड़ एवं आरोपियों के कब्जे से 4,200 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश तथा एक प्लास्टिक बोरी जब्त की।
दोनों कार्रवाइयों में कुल छह आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। जुआ रेड की कार्रवाई में प्रधान आरक्षक हेमंत चन्द्रा, आरक्षक कमलेश यादव, ओश्निक विश्वाल एवं शिव विभोर मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?