October 25, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रायगढ़ में गूंजेगा हर हर महादेव, 4 से 10 दिसंबर तक होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का ऐतिहासिक निर्माण, जन कल्याण और लोक मंगल की कामना ओपी चौधरी ने धर्मेंद्र प्रधान से की सौजन्य मुलाकात, सपत्नीक पहुंचे रायपुर निवास झारसुगुड़ा यार्ड में एनआई कार्य से मेमू ट्रेन प्रभावित, बिलासपुर से आगे 21 दिन तक रहेगी रद्द महिला थाना पुलिस ने चंद्रा सामुदायिक भवन में वार्डवासियों को दी गई सायबर और महिला अपराधों की जानकारियां शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने का आरोपी गिरफ्तार, स्नैपचौट के जरिए हुई थी दोनों की पहचान, शादी का वादा कर कई बार शारीरिक संबंध बनाने का आरोप कोतवाली पुलिस की दो जुआ फड पर रेड, 6 जुआरी गिरफ्तार, बाउलीकुआं और दीनदयाल कॉलोनी ढिमरापुर में अलग-अलग कार्रवाई, जुआ खेलते 6 आरोपी पकड़े गए

महिला थाना पुलिस ने चंद्रा सामुदायिक भवन में वार्डवासियों को दी गई सायबर और महिला अपराधों की जानकारियां

रायगढ़. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं डीएसपी सुश्री उन्नति ठाकुर के मार्गदर्शन पर 24 अक्टूबर को महिला थाना की सहायक उप निरीक्षक सरस्वती महापात्रे एवं महिला थाना स्टाफ द्वारा   स्थान- चंद्रा सामुदायिक भवन वार्ड नंबर 4 जगतपुर रायगढ़ छत्तीसगढ़ में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।  जिसमें सायबर जागरूक,  और यातायात नियमों एवं महिलाओं से संबंधित जानकारी दी गई कार्यक्रम में 40-50 महिलाएं उपस्थिति रही।  महिला से  संबंधित अपराध, साइबर अपराध, यातायात नियमों तथा आपातकालीन सहायता के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।
हैलो सिस्टर” हेल्पलाइन से मिलेगी सहायता
महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़ी सहायता के लिए बच्चों और उपस्थित लोगों को “हैलो सिस्टर हेल्पलाइन नंबर 94792 70533” की जानकारी दी गई। बच्चों को बताया गया कि यदि वे स्वयं या उनके आसपास कोई महिला अथवा बच्चा किसी परेशानी, उत्पीड़न, छेड़छाड़ या असुरक्षित परिस्थिति का सामना कर रहा हो तो भरोसेमंद व्यक्ति को जानकारी देने के साथ उपलब्ध सहायता माध्यमों का उपयोग किया जा सकता है। साथ ही आपात स्थिति में डायल 112 के माध्यम से पुलिस सहायता प्राप्त करने की जानकारी भी दी गई।
साइबर अपराधों की दी गई जानकारी
कार्यक्रम में बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए बच्चों को मोबाइल फोन, सोशल मीडिया और इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग के बारे में विशेष रूप से समझाया गया। बच्चों को बताया गया कि अनजान व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें, किसी अजनबी के साथ निजी जानकारी, फोटो, वीडियो, स्कूल की जानकारी, पता या पासवर्ड साझा न करें। किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने, अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गए ऐप डाउनलोड करने या व्ज्च् एवं पासवर्ड किसी को बताने से बचने की समझाइश दी गई। बच्चों को यह भी बताया गया कि सोशल मीडिया पर किसी प्रकार की आपत्तिजनक, धमकी भरी या परेशान करने वाली गतिविधि सामने आने पर स्क्रीनशॉट सुरक्षित रखकर तत्काल माता-पिता, शिक्षक अथवा पुलिस को जानकारी दें।
यातायात नियमों को समझाया
पुलिस टीम ने बच्चों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के संबंध में भी जागरूक किया। सड़क पार करते समय दोनों ओर देखकर सावधानीपूर्वक सड़क पार करने, चलते समय मोबाइल का उपयोग नहीं करने तथा वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट के महत्व के बारे में बताया गया। बच्चों को यह संदेश दिया गया कि यातायात नियम केवल चालान से बचने के लिए नहीं बल्कि अपने और दूसरों के जीवन की सुरक्षा के लिए हैं।
कार्यक्रम के दौरान महिला अपराधों, बाल अपराधों तथा समाज में बढ़ते अपराधों के प्रति भी बच्चों एवं शिक्षकों को जागरूक किया गया। पुलिस ने बच्चों को समझाया कि किसी भी अपराध की जानकारी होने पर चुप रहना समाधान नहीं हैय समय पर सूचना देना अपराध रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बच्चों को पुलिस से डरने के बजाय आवश्यकता पड़ने पर पुलिस की मदद लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और उपलब्ध सहायता तंत्र की जानकारी देकर उन्हें सजग, सुरक्षित और आत्मविश्वासी बनाना रहा।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?