October 5, 2026

ऐप डाउनलोड करें

बड़पारा आरपीएफ बैरक के 160 मीटर बाउंड्री को निगम प्रशासन ने किया कब्जा मुक्त, सड़क निर्माण का रास्ता साफ, रेलवे स्टेशन के लिए मिलेगा नया वैकल्पिक मार्ग, प्रमुख सड़कों पर यातायात दबाव होगा कम ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिला रहे आरोपी को चक्रधरनगर पुलिस ने दबोचा, बोईरदादर के गुरुकृपा प्रोविजन स्टोर के पास से आरोपी गिरफ्तार, Vivo V60 मोबाइल जब्त रायगढ़ में सजेगा डांडिया का सबसे बड़ा मंच: 16 अक्टूबर को ‘शुभारंभ 26’ का ऐतिहासिक आगाज़, बॉलीवुड सुरों और ढोल की थाप पर झूमेगा पूरा शहर..BookMyShow पर टिकट बुकिंग शुरू, प्रतिभागियों को मिलेगा 2 दिवसीय मुफ़्त डांस वर्कशॉप का विशेष तोहफ़ा.. रायगढ़ में महीने की पहली तारीख को बदमाशों ने लगाई थाने में हाजिरी, नवरात्रि से पहले निगरानी, गुंडा और माफी बदमाशों को पुलिस की सख्त चेतावनी, थाने में हाजिरी देकर बताना होगा जीवन-यापन का जरिया, हर गतिविधि पर पुलिस की नजर वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह तमनार, घरघोड़ा, खरसिया समेत धरमजयगढ़ के कई रेंज में निकली जागरूकता रैली, धरमजयगढ़ वन मंडल की कई रेंज में ग्रामीणों को वन्यजीव संरक्षण का संदेश 17.900 टन अवैध कबाड़ के साथ दो माजदा वाहन जब्त, कबाड़ के अवैध परिवहन पर रायगढ़ पुलिस की लगातार कार्रवाई, दो माजदा वाहन समेत कुल 26.26 लाख सपत्ति की जप्ती

अग्रसेन जयंती में उत्साह का महासंगम, पिकल बॉल-क्रिकेट से निशानेबाजी तक छाईं समाज की प्रतिभाएं, रक्तदान में भी दिखा समाज का सेवा भाव,70 से अधिक यूनिट दान

रायगढ़। महाराजा श्री अग्रसेन जयंती समारोह में समाज के बच्चों, युवाओं और महिलाओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। खेल, संस्कृति, मनोरंजन और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विविध आयोजनों में समाजजन बड़ी संख्या में भागीदारी कर रहे हैं। रेड क्वीन में बॉक्स क्रिकेट, होला हूप, लूडो, एयर राइफल निशानेबाजी सहित सब खेलो-सब जीतो जैसी प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

नटवर स्कूल मैदान में आयोजित ‘शहर पहचानो’ प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को शहर के 15 स्थानों की पहचान कर वहां से टोकन लेकर निर्धारित समय में वापस लौटना था। इसमें रवि सुरेखा प्रथम, विकास गोयल द्वितीय और संस्कार जैन तृतीय रहे। प्रतियोगिता ने मनोरंजन के साथ शहर के सामान्य ज्ञान को बढ़ाने का भी काम किया।

एयर राइफल प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में आशीष अग्रवाल प्रथम, स्पर्श अग्रवाल द्वितीय तथा कृष्ण बेरीवाल व मनोज अग्रवाल तृतीय रहे। महिला वर्ग में आस्था अग्रवाल प्रथम, निहारिका अग्रवाल द्वितीय तथा श्वेता अग्रवाल व प्रीति महमिया तृतीय रहीं।

पिकल बॉल में भी खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार दमखम
पिकल बॉल टूर्नामेंट में इंटरमीडिएट सिंगल में अनुभव अग्रवाल विजेता और बंटी लैलोंगा उपविजेता रहे। इंटरमीडिएट डबल में बंटी लैलोंगा-नरेश अग्रवाल विजेता तथा अनुभव अग्रवाल-टोबू महमिया उपविजेता रहे। एडवांस डबल में ईशान बेरीवाल-कृष्ण अग्रवाल ने खिताब जीता, जबकि माधव अग्रवाल-आशीष केडिया उपविजेता रहे।

टीम इवेंट में टीम मयंक विजेता और टीम आशीष उपविजेता रही। पहली बार खेलने वाली श्रेणी में अभिनव जगतरामका विजेता तथा तनिष्क महमिया उपविजेता रहे। किड्स कैटेगरी में नव्याम डालमिया विजेता और समर्थ अग्रवाल उपविजेता रहे।

राजवाड़ी रंगत में घुमर की धूम
इस वर्ष जयंती समारोह में ‘राजवाड़ी रंगत—घुमर’ विशेष आकर्षण बना हुआ है। कोलकाता से आए प्रशिक्षक 1 अक्टूबर से अग्रोहा भवन में समाज की प्रतिभाओं को निःशुल्क घुमर प्रशिक्षण दे रहे हैं। शाम 4 से 6 बजे तक चल रहे प्रशिक्षण में बड़ी संख्या में प्रतिभागी पहुंच रहे हैं। आयोजन समिति प्रभारी आशा अग्रवाल (टाइटन) ने कहा कि घुमर हमारी परंपरा और संस्कृति को दर्शाता है तथा अधिक से अधिक समाजजनों से प्रशिक्षण का लाभ लेने की अपील की।

रक्तदान में 70 से अधिक लोगों ने दिया योगदान
रेड क्वीन में आयोजित महाराजा अग्रसेन रक्तदान शिविर में 70 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया। महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में पहुंचकर रक्तदान कर सेवा भाव का परिचय दिया। शिविर का सफल संचालन विमल अग्रवाल (रक्तवीर), मयंक अग्रवाल, कमल अग्रवाल एवं तरुण अग्रवाल (संजीवनी) ने किया।

APL में डे-नाइट मुकाबलों का रोमांच
नटवर स्कूल मैदान में चल रहे महाराजा श्री अग्रसेन प्रीमियर लीग डे-एंड-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन सात मुकाबले खेले गए। ARC, अग्रसेन एवेंजर्स, MCC, मां बंजारी, GT Squad, गोयल रॉयल्स और टेंशन फ्री ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की। मैदान पर खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के साथ दर्शकों का उत्साह भी देखते ही बना।

खेल, संस्कृति, प्रतिभा और सेवा के इन विविध आयोजनों ने अग्रसेन जयंती समारोह को उत्साह, सहभागिता और सामाजिक एकजुटता का जीवंत मंच बना दिया है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

रायगढ़ में सजेगा डांडिया का सबसे बड़ा मंच: 16 अक्टूबर को ‘शुभारंभ 26’ का ऐतिहासिक आगाज़, बॉलीवुड सुरों और ढोल की थाप पर झूमेगा पूरा शहर..BookMyShow पर टिकट बुकिंग शुरू, प्रतिभागियों को मिलेगा 2 दिवसीय मुफ़्त डांस वर्कशॉप का विशेष तोहफ़ा..

रायगढ़ में महीने की पहली तारीख को बदमाशों ने लगाई थाने में हाजिरी, नवरात्रि से पहले निगरानी, गुंडा और माफी बदमाशों को पुलिस की सख्त चेतावनी, थाने में हाजिरी देकर बताना होगा जीवन-यापन का जरिया, हर गतिविधि पर पुलिस की नजर

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?