October 5, 2026

ऐप डाउनलोड करें

बड़पारा आरपीएफ बैरक के 160 मीटर बाउंड्री को निगम प्रशासन ने किया कब्जा मुक्त, सड़क निर्माण का रास्ता साफ, रेलवे स्टेशन के लिए मिलेगा नया वैकल्पिक मार्ग, प्रमुख सड़कों पर यातायात दबाव होगा कम ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिला रहे आरोपी को चक्रधरनगर पुलिस ने दबोचा, बोईरदादर के गुरुकृपा प्रोविजन स्टोर के पास से आरोपी गिरफ्तार, Vivo V60 मोबाइल जब्त रायगढ़ में सजेगा डांडिया का सबसे बड़ा मंच: 16 अक्टूबर को ‘शुभारंभ 26’ का ऐतिहासिक आगाज़, बॉलीवुड सुरों और ढोल की थाप पर झूमेगा पूरा शहर..BookMyShow पर टिकट बुकिंग शुरू, प्रतिभागियों को मिलेगा 2 दिवसीय मुफ़्त डांस वर्कशॉप का विशेष तोहफ़ा.. रायगढ़ में महीने की पहली तारीख को बदमाशों ने लगाई थाने में हाजिरी, नवरात्रि से पहले निगरानी, गुंडा और माफी बदमाशों को पुलिस की सख्त चेतावनी, थाने में हाजिरी देकर बताना होगा जीवन-यापन का जरिया, हर गतिविधि पर पुलिस की नजर वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह तमनार, घरघोड़ा, खरसिया समेत धरमजयगढ़ के कई रेंज में निकली जागरूकता रैली, धरमजयगढ़ वन मंडल की कई रेंज में ग्रामीणों को वन्यजीव संरक्षण का संदेश 17.900 टन अवैध कबाड़ के साथ दो माजदा वाहन जब्त, कबाड़ के अवैध परिवहन पर रायगढ़ पुलिस की लगातार कार्रवाई, दो माजदा वाहन समेत कुल 26.26 लाख सपत्ति की जप्ती

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिला रहे आरोपी को चक्रधरनगर पुलिस ने दबोचा, बोईरदादर के गुरुकृपा प्रोविजन स्टोर के पास से आरोपी गिरफ्तार, Vivo V60 मोबाइल जब्त

रायगढ़। जिले में जुआ-सट्टा एवं विशेष रूप से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं एडिशनल एसपी अनिल सोनी, नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन पर “ऑपरेशन अंकुश” लगातार जारी है।
विदित हो कि रायगढ़ पुलिस “ऑपरेशन अंकुश” के तहत लगातार कार्रवाई के साथ-साथ सट्टे के अवैध कारोबार से जुड़े व्यक्तियों द्वारा नए तरीके से गतिविधियां संचालित करने की संभावना को देखते हुए पुलिस ऐसे आरोपियों और सट्टा खेलने वाले हर गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही है। पूर्व में सट्टे के मामलों में पकड़े गए आरोपियों के क्राइम रिकॉर्ड, उनकी गतिविधियों और डिजिटल फुटप्रिंट का भी बारीकी से विश्लेषण किया जा रहा है, ताकि ऑनलाइन सट्टे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचकर इस अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
इसी क्रम में दिनांक 03 अक्टूबर को चक्रधरनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बोईरदादर शालिनी स्कूल रोड स्थित गुरुकृपा प्रोविजन स्टोर के पास एक व्यक्ति मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट मैच पर हार-जीत का दांव लगवाकर सट्टा खिला रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर घेराबंदी कर संदेही पंकज जय सिंह पिता गोविंद राम जय सिंह, निवासी सिंधी कॉलोनी पक्की खोली, थाना चक्रधरनगर, जिला रायगढ़ को पकड़ा। जांच में उसके द्वारा मोबाइल फोन से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाने की बात सामने आई। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह करीब एक वर्ष से क्रिकेट सट्टे के कारोबार से जुड़ा हुआ है तथा पूर्व में भी सीएसपी रायगढ़ श्री मयंक मिश्रा द्वारा उसके विरुद्ध कार्रवाई की जा चुकी है। आरोपी सट्टे की रकम UPI के माध्यम से प्राप्त कर मुख्य खाईवाल को ऑनलाइन भेजता था। पुलिस ने उसके कब्जे से एक नग Vivo V60 मोबाइल फोन जब्त किया। मोबाइल की Google Chrome हिस्ट्री में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा साइट की लिंक संचालित किए जाने के साक्ष्य भी मिले। मामले में आरोपी के विरुद्ध धारा 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम एवं धारा 3(5) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी पंकज को रिमांड पर भेजा जा रहा है । आरोपी से खाईवाल के संबंध में जानकारी मिली है जिस पर आगे विवेचना जारी है । सट्टा पर पूरी तरह से अंकुश लगाने रायगढ़ पुलिस सट्टा खिलाने और खेलने वालों पर नजर रखे हुए है ।
कार्रवाई सिटी एसपी श्री मयंक मिश्रा एवं सीएसपी श्री राहुल उईके के मार्गदर्शन में एसआई गेंदलाल साहू, एएसआई आशिक रात्रे, आरक्षक संदीप कौशिक एवं आरक्षक मिनकेतन साहू द्वारा की गई।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

रायगढ़ में सजेगा डांडिया का सबसे बड़ा मंच: 16 अक्टूबर को ‘शुभारंभ 26’ का ऐतिहासिक आगाज़, बॉलीवुड सुरों और ढोल की थाप पर झूमेगा पूरा शहर..BookMyShow पर टिकट बुकिंग शुरू, प्रतिभागियों को मिलेगा 2 दिवसीय मुफ़्त डांस वर्कशॉप का विशेष तोहफ़ा..

रायगढ़ में महीने की पहली तारीख को बदमाशों ने लगाई थाने में हाजिरी, नवरात्रि से पहले निगरानी, गुंडा और माफी बदमाशों को पुलिस की सख्त चेतावनी, थाने में हाजिरी देकर बताना होगा जीवन-यापन का जरिया, हर गतिविधि पर पुलिस की नजर

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?