October 8, 2026

ऐप डाउनलोड करें

मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल परम पूज्य गुरुदेव धर्माचार्य श्री सोमेश परसाई जी के 7-10-2026 प्राकट्योत्सव पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई 🌺 15 साल की उम्र में थामा मिट्टी का हुनर, 41 साल बाद भी जारी है राम प्रसाद का सफर रिटायर्ड शिक्षक से 47 लाख रुपये की धोखाधड़ी, कोतरारोड़ पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, करीब 6 वर्षों तक विश्वास का फायदा उठाकर आरोपी ने खाते से किया ऑनलाइन ट्रांजेक्शन पहले पिता, फिर भाई और अब मां का नेत्रदान, मंगवानी परिवार ने पेश की मानवता की मिसाल खरसिया में हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन एवं रायगढ़ पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में यातायात एवं साइबर जागरूकता अभियान का शानदार आगाज

खरसिया में हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन एवं रायगढ़ पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में यातायात एवं साइबर जागरूकता अभियान का शानदार आगाज

रायगढ/खरसिया। सामाजिक संस्था हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन अपने संकल्प “मानवसेवा माधवसेवा” के साथ पूरे देश में प्रसिद्ध है, क्लब द्वारा निरंतर अनेकों सामाजिक कार्य करते आ रही है । इसी कड़ी में हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन और जिले की खरसिया पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम बिलासपुर संभाग के पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग जी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री शशिमोहन सिंह का आगमन हुआ जिनके साथ ट्रैफिक डीएसपी श्री उत्तम सिंह, एसडीओपी खरसिया श्री सतीश भार्गव, चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी समेत अनेकों अधिकारीगण पहुंचे।
कार्यक्रम के लिए खरसिया के अग्रसेन चौक में हजारों की संख्या में नगरवासी पहुंचे । कार्यक्रम की शुरूआत महाराजा अग्रसेन जी की मूर्ति में माल्यार्पण कर की गई। उसके बाद राज्यगीत अरपा पेरी के धार हुआ। आयोजन को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह ने कहा साइबर जागरूकता इसीलिए जरूरी है क्योंकि हमारे पूरे डाटा उनके पास है हमें उनसे बचना है। साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने हेल्पिंग हैंड्स टिम को इस ऐतिहासिक अभियान के लिए बधाई दी और कहा कि हेल्पिंग हैंड्स निरंतर ही पुलिस के साथ जुड़कर हमेशा सामाजिक कार्य करते आ रही है। साथ ही उन्होंने सड़क जागरूकता के ऊपर सभी नागरिकों को संदेश दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर संभाग श्री रामगोपाल गर्ग ने अपने उद्बोधन में कहा कि बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए सभी नागरिकों को साइबर जागरूक होना चाहिए साथ ही सड़क सुरक्षा हेतु हेलमेट पहनना जरूरी है । आई जी रामगोपाल गर्ग ने कहा कि हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन की ये पहल बहुत ही सराहनीय है उन्होंने इस आयोजन के लिए अंकित अग्रवाल, मनोज गोयल एवं पूरी टीम को बधाई दी । उन्होंने उपस्थित नागरिकों को साइबर एवं सड़क सुरक्षा हेतु विशेष ध्यान देने हेतु समझाया। तत्पश्चात पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने सभी नागरिकों को सड़क सुरक्षा हेतु शपथ दिलाई। तत्पश्चात राहगीरो को हेलमेट वितरण कर जागरूकता संदेश दिया साथ ही स्वयं बाइक रैली में शामिल होकर नगर में हेलमेट पहनना कितना जरूरी है ये संदेश दिया।
इसके साथ ही श्री अखण्ड राम सप्ताह में आई जी एवं एस एस पी मंदिर पहुंचे, जहां । श्री हनुमान मंदिर गंज बाजार में 134 वर्ष से चल रहे अखण्ड राम सप्ताह में छोटे छोटे बच्चों के भजनों और भक्तिमय व्यवस्था की प्रशंसा किये । इस दौरान शिव तांडव की प्रस्तुति दी रूही अग्रवाल की सराहा और बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं है।
कार्यक्रम में डीएसपी ट्रैफिक श्री उत्तम प्रताप सिंह, एसडीओपी खरसिया श्री सतीश भार्गव, हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के प्रदेश संरक्षक मनोज गोयल, बंटी सोनी प्रदेश अध्यक्ष एवं संस्थापक अंकित अग्रवाल, सहित हिमांशु अग्रवाल,राजेश अग्रवाल घंसू, राजेंद्र अग्रवाल नूतन , हनुमान अग्रवाल, विनय कबूलपुरिया, रतन अग्रवाल, बाऊ अग्रवाल , मनीष अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, साहिल सारथी , हर्ष शर्मा, संजय कंकरवाल , महिला विंग अध्यक्ष आशा अग्रवाल, उपाध्यक्ष बबीता गुप्ता सहित सभी सदस्यगण मौजूद रहे ।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?