October 11, 2026

ऐप डाउनलोड करें

ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प ऑपरेशन क्लीन हंट में एक ही दिन 9 स्थायी वारंट तामिल; नाम बदलकर रह रहा 6 वारंटों वाला फरार राजा सोनी भी पकड़ाया आईजी रामगोपाल गर्ग ने ली बिलासपुर रेंज के पुलिस अधीक्षकों एवं राजपत्रित अधिकारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक । रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान छठ महापर्व से पहले रायगढ़ के छठ घाट की सफाई में जुटा निगम प्रशासन IAS अधिकारी से छत्तीसगढ़ के मंत्री तक… ओपी चौधरी का सियासी सफर, प्रशासनिक अनुभव के दम पर बनाई अलग पहचान

ऑपरेशन क्लीन हंट में एक ही दिन 9 स्थायी वारंट तामिल; नाम बदलकर रह रहा 6 वारंटों वाला फरार राजा सोनी भी पकड़ाया

रायगढ़। एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर फरार वारंटियों और आरोपियों की धरपकड़ के लिए रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत कल 4 फरार स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। इनमें एक ऐसा वारंटी भी शामिल है, जिसके खिलाफ थाना कोतवाली और थाना जूटमिल में चोरी, नकबजनी, मारपीट एवं दुर्घटना से संबंधित मामलों में कुल 6 स्थायी वारंट लंबित थे। आरोपी अपनी पहचान छिपाकर और नाम बदलकर लंबे समय से रह रहा था। थाना कोतवाली पुलिस को आरोपी के अपने घर में छिपे होने की सूचना मिली, जिस पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी राजा सोनी उर्फ राजेश उर्फ मानु सोनी, पिता फूलचंद सोनी, उम्र 25 वर्ष, निवासी बावलीकुआं, धांगरडीपा, शीतला मंदिर के पास, थाना कोतवाली, जिला रायगढ़ के विरुद्ध थाना कोतवाली में चोरी एवं नकबजनी के तीन तथा मारपीट का एक स्थायी वारंट लंबित था। वहीं थाना जूटमिल में चोरी और दुर्घटना से संबंधित एक-एक स्थायी वारंट जारी था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
अभियान के तहत अन्य थाना क्षेत्रों में भी कार्रवाई की गई। थाना तमनार पुलिस ने फरार स्थायी वारंटी परसराम उर्फ गांडा परजा, पिता शिवलाल परजा, उम्र 23 वर्ष, निवासी बागबाड़ी, थाना तमनार को गिरफ्तार किया। वहीं थाना खरसिया पुलिस ने टीका राम कुम्हार, पिता नाभी लाल कुम्हार, उम्र 40 वर्ष, निवासी पामगढ़, वर्तमान पता गीधा, थाना खरसिया को गिरफ्तार किया। इसके अतिरिक्त थाना कोतवाली पुलिस ने मुकेश देवांगन, पिता स्वर्गीय त्रिलोचन देवांगन, उम्र 38 वर्ष, निवासी शंकर नगर, धांगरडीपा, थाना कोतवाली, रायगढ़ को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी गिरफ्तार वारंटियों को न्यायालय की प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया है।
रायगढ़ पुलिस द्वारा फरार स्थायी वारंटियों की तलाश और गिरफ्तारी के लिए “ऑपरेशन क्लीन हंट” लगातार जारी रखा जाएगा, ताकि लंबे समय से न्यायालय में लंबित वारंटों की तामिली सुनिश्चित की जा सके और फरार आरोपियों को कानून के दायरे में लाया जा सके।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

नवरात्रि एवं दुर्गा उत्सव को लेकर खरसिया में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर बनी सहमति, गरबा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और दुर्गा प्रतिमा उत्सव के सुचारू संचालन पर चर्चा

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?