October 12, 2026

ऐप डाउनलोड करें

आराध्याशक्ति गरबा परिवार रायगढ़ 2026: पारंपरिक अंदाज में होगा भव्य गरबा महोत्सव, 17-18-19 अक्टूबर को धूम बुजुर्ग महिला की संदिग्ध मौत, पति को थाने ले गई पुलिस, पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद मारपीट की आशंका, अस्पताल ले जाते समय महिला ने तोड़ा दम 6 लाख के नशीले कैप्सूल, टैबलेट और कफ सिरप जब्त, बोरी में भरकर रखा था नशीली दवाओं का जखीरा, एक गिरफ्तार, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता की बड़ी कार्रवाई 88 वर्षीय बुजुर्ग दंपति ने एसएसपी शशि मोहन सिंह से लगाई संरक्षण की गुहार, शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने तत्काल कार्रवाई कर पहुंचाई राहत जनता की गाढ़ी कमाई और राष्ट्रीय हितों की रक्षा करना विपक्ष का धर्म, इसे ‘दोगलापन’ कहना भाजपा की हताशा का प्रतीक: कांग्रेस ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प

बुजुर्ग महिला की संदिग्ध मौत, पति को थाने ले गई पुलिस, पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद मारपीट की आशंका, अस्पताल ले जाते समय महिला ने तोड़ा दम

रायगढ़। रायगढ़ जिले में एक बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम सूपा की है, जहां पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद महिला के पति को पुलिस थाने ले जाया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विवाद के दौरान मारपीट होने और महिला को गंभीर चोट लगने की आशंका जताई जा रही है।

विवाद के बाद तखत पर गिरने से लगी गंभीर चोट
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम सूपा में रहने वाले बुजुर्ग दंपती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान पति द्वारा पत्नी के साथ मारपीट किए जाने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि महिला घर में रखे तखत पर गिर गई, जिससे उसके कान के पास गंभीर चोट लगी। हालांकि, विवाद की वास्तविक वजह और महिला को चोट लगने की परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

बेटे की सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम
घटना के दौरान महिला के बेटे ने डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया। इसके बाद शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुसौर के मर्चुरी कक्ष में रखवाया गया।

जांच में जुटी पुलिस, मौत की वजह स्पष्ट नहीं
घटना के बाद डायल 112 की टीम महिला के पति को पुसौर थाना ले गई। मामले में पुसौर थाना प्रभारी से मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं होने के कारण घटना के संबंध में आधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकी। फिलहाल मृतका और उसके पति के नाम, विवाद के कारण तथा मौत की वास्तविक वजह का खुलासा नहीं हो पाया है। अब पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही महिला की मौत की परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी। फिलहाल मामले में किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?