October 16, 2026

ऐप डाउनलोड करें

ऑपरेशन आघात में खरसिया पुलिस की अवैध शराब पर कार्यवाही, 20 लीटर महुआ शराब और बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार, 34 हजार की संपत्ति जब्त शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 70.77 लाख रुपये की ठगी का मुख्य आरोपी मिनकेतन सिदार गिरफ्तार, साइबर थाना रायगढ़ की कार्रवाई नाबालिग से शारीरिक शोषण, दो साल तक शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा शिक्षाविद रामचंद्र शर्मा का सम्मान, शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला सम्मान, समर्थकों में हर्ष का माहौल धान खरीदी से पहले रायगढ़ प्रशासन सख्त, चार कर्मचारी बर्खास्त और तीन निलंबित जेएसडब्ल्यू कंपनी में कोयला खाली करने पहुंचा ट्रक चालक लापता, अपहरण की आशंका से हड़कंप

ऑपरेशन आघात में खरसिया पुलिस की अवैध शराब पर कार्यवाही, 20 लीटर महुआ शराब और बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार, 34 हजार की संपत्ति जब्त

रायगढ़। रायगढ़ जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत खरसिया पुलिस ने 20 लीटर महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 4,000 रुपये कीमत की महुआ शराब और शराब बिक्री में प्रयुक्त होंडा लिवो मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 BA 9181, जिसकी कीमत करीब 30,000 रुपये जब्त की है। जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 34,000 रुपये है। आरोपी चुरामणी डनसेना, पिता स्वर्गीय गुलाब डनसेना 29 साल, निवासी भदरीपाली, खरसिया के विरुद्ध थाना खरसिया में धारा 34(2) एवं 59-क आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
जानकारी के अनुसार, 14 अक्टूबर 2026 को थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक सीताराम ध्रुव को मुखबिर से सूचना मिली कि रानीसागर ओवरब्रिज के नीचे रजघटा मोड़ के पास एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर महुआ शराब रखकर बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी ने तत्काल पुलिस टीम को कार्रवाई के लिए रवाना किया। मौके पर पहुंची टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से तीन पारदर्शी प्लास्टिक पन्नियों में भरी करीब 20 लीटर महुआ शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब और परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जब्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की।
एसडीओपी खरसिया श्री सतीश भार्गव के मार्गदर्शन में क्षेत्र में अवैध शराब सहित अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखकर कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सीताराम ध्रुव के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक महेंद्र खरे, रामनाथ बनर्जी तथा आरक्षक सत्यानारायण सिदार और हेमलाल सिदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

पूर्व रंजिश में लूटपाट की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का मामला, कोतवाली पुलिस ने हटाई लूट की धारा,मारपीट की घटना को लूटपाट बताकर दर्ज कराई गई थी रिपोर्ट, रिपोर्टकर्ता ने शपथ पत्र देकर स्वीकार की बात

केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल, युवक से मारपीट कर 1,500 रुपये और आईफोन 12 मिनी, युवती का मोटोरोला मोबाइल लूटा था; वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी की तलाश जारी

अवैध महुआ शराब के कारोबार पर रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई, 42 लीटर शराब जब्त, कोतरारोड़ और पूंजीपथरा पुलिस ने दो अलग-अलग गांवों में दी दबिश, एक पुरुष और एक महिला के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?