October 15, 2026

ऐप डाउनलोड करें

धान खरीदी से पहले रायगढ़ प्रशासन सख्त, चार कर्मचारी बर्खास्त और तीन निलंबित जेएसडब्ल्यू कंपनी में कोयला खाली करने पहुंचा ट्रक चालक लापता, अपहरण की आशंका से हड़कंप हनुमान जी हमर केलो मैया ला बचा लो’, प्रदूषण के खिलाफ आठवें सप्ताह भी जारी रही प्रार्थना पूर्व रंजिश में लूटपाट की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का मामला, कोतवाली पुलिस ने हटाई लूट की धारा,मारपीट की घटना को लूटपाट बताकर दर्ज कराई गई थी रिपोर्ट, रिपोर्टकर्ता ने शपथ पत्र देकर स्वीकार की बात केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल, युवक से मारपीट कर 1,500 रुपये और आईफोन 12 मिनी, युवती का मोटोरोला मोबाइल लूटा था; वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी की तलाश जारी अवैध महुआ शराब के कारोबार पर रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई, 42 लीटर शराब जब्त, कोतरारोड़ और पूंजीपथरा पुलिस ने दो अलग-अलग गांवों में दी दबिश, एक पुरुष और एक महिला के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई

अवैध महुआ शराब के कारोबार पर रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई, 42 लीटर शराब जब्त, कोतरारोड़ और पूंजीपथरा पुलिस ने दो अलग-अलग गांवों में दी दबिश, एक पुरुष और एक महिला के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई

रायगढ़,। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस ने अवैध महुआ शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए थाना कोतरारोड़ और पूंजीपथरा क्षेत्र से कुल 42 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है। दोनों थाना क्षेत्रों में पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना पर दबिश देकर अवैध शराब बिक्री के लिए रखे जाने के मामलों का खुलासा किया और एक पुरुष तथा एक महिला के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की।

कोतरारोड़ पुलिस ने 30 लीटर महुआ शराब के साथ युवक को पकड़ा
जानकारी के अनुसार, 13 अक्टूबर 2026 को थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक शील आदित्य सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कुसमुरा निवासी रामदास सारथी अपने घर के पास अवैध रूप से महुआ शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी ने प्रधान आरक्षक रवि साय के नेतृत्व में पेट्रोलिंग टीम को मौके पर रवाना किया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ा, जिसने पूछताछ में अपना नाम रामदास सारथी पिता झीटकु सारथी, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम कुसमुरा, थाना कोतरारोड़, जिला रायगढ़ बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से तीन प्लास्टिक झिल्लियों में रखी कुल 30 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 6,000 रुपये है, गवाहों के समक्ष जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए प्रकरण विवेचना में लिया गया।

पूंजीपथरा पुलिस ने महिला के घर से 12 लीटर शराब की जब्त
इसी क्रम में 13 अक्टूबर को थाना पूंजीपथरा पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम तुमीडीह निवासी पंचकुमारी मांझी अपने घर में अवैध बिक्री के लिए महुआ शराब रखी हुई है। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पंचकुमारी मांझी पति रोहित मांझी, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम तुमीडीह, थाना पूंजीपथरा, जिला रायगढ़ के कब्जे से 15 लीटर क्षमता वाले डिब्बे में रखी करीब 12 लीटर हाथभट्ठी निर्मित कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग 1,200 रुपये है । अवैध शराब जब्त कर महिला के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

पूर्व रंजिश में लूटपाट की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का मामला, कोतवाली पुलिस ने हटाई लूट की धारा,मारपीट की घटना को लूटपाट बताकर दर्ज कराई गई थी रिपोर्ट, रिपोर्टकर्ता ने शपथ पत्र देकर स्वीकार की बात

केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल, युवक से मारपीट कर 1,500 रुपये और आईफोन 12 मिनी, युवती का मोटोरोला मोबाइल लूटा था; वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी की तलाश जारी

अवैध महुआ शराब के कारोबार पर रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई, 42 लीटर शराब जब्त, कोतरारोड़ और पूंजीपथरा पुलिस ने दो अलग-अलग गांवों में दी दबिश, एक पुरुष और एक महिला के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई

गोमर्डा अभयारण्य के 50 काले हिरण होंगे जल्द नए मेहमान, पर्यटन विकास को मिलेगी नई उड़ान, मुख्यमंत्री नेतृत्व में वन्यजीव संरक्षण और पर्यटन विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल, सारंगढ़–बिलाईगढ़ को मिलेगी नई पहचान

रायगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, कई खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए, उपभोक्ताओं की शिकायत पर दुकानों और प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, खराब खाद्य सामग्री मिलने की शिकायतों के बाद जांच तेज

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?