October 15, 2026

ऐप डाउनलोड करें

धान खरीदी से पहले रायगढ़ प्रशासन सख्त, चार कर्मचारी बर्खास्त और तीन निलंबित जेएसडब्ल्यू कंपनी में कोयला खाली करने पहुंचा ट्रक चालक लापता, अपहरण की आशंका से हड़कंप हनुमान जी हमर केलो मैया ला बचा लो’, प्रदूषण के खिलाफ आठवें सप्ताह भी जारी रही प्रार्थना पूर्व रंजिश में लूटपाट की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का मामला, कोतवाली पुलिस ने हटाई लूट की धारा,मारपीट की घटना को लूटपाट बताकर दर्ज कराई गई थी रिपोर्ट, रिपोर्टकर्ता ने शपथ पत्र देकर स्वीकार की बात केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल, युवक से मारपीट कर 1,500 रुपये और आईफोन 12 मिनी, युवती का मोटोरोला मोबाइल लूटा था; वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी की तलाश जारी अवैध महुआ शराब के कारोबार पर रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई, 42 लीटर शराब जब्त, कोतरारोड़ और पूंजीपथरा पुलिस ने दो अलग-अलग गांवों में दी दबिश, एक पुरुष और एक महिला के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई

जेएसडब्ल्यू कंपनी में कोयला खाली करने पहुंचा ट्रक चालक लापता, अपहरण की आशंका से हड़कंप

रायगढ़। जिले के भूपदेवपुर थाना क्षेत्र के नहरपाली स्थित जेएसडब्ल्यू कंपनी में कोयला खाली करने पहुंचे राजस्थान के एक ट्रक चालक के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। तबीयत बिगड़ने पर चालक को चपले अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन कुछ समय बाद वह अस्पताल से लापता हो गया। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 140(3) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए गए आवेदन के अनुसार, राजस्थान के बूंदी जिले के हिंडोली थाना क्षेत्र के ग्राम उमर निवासी अमर सिंह का छोटा भाई धारा सिंह ट्रक चलाता है। वह ओडिशा के झारसुगुड़ा स्थित जेट रोडवेज ट्रांसपोर्ट के माध्यम से ट्रक चलाता था। 27 सितंबर को कोयला लोड करने के बाद वह शाम करीब छह बजे ट्रक क्रमांक RJ 08 GA 8128 लेकर रायगढ़ जिले के नहरपाली स्थित जेएसडब्ल्यू कंपनी पहुंचा था।

परिजनों के मुताबिक, 28 सितंबर की शाम धारा सिंह की अचानक तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उसे उपचार के लिए चपले अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया गया कि 29 और 30 सितंबर के दौरान वह बिना किसी को जानकारी दिए अस्पताल से कहीं चला गया। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया है। दूसरी ओर, उसका ट्रक जेएसडब्ल्यू कंपनी परिसर में ही खड़ा मिला।

धारा सिंह का मोबाइल फोन बंद आने के कारण परिजन उससे संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने संभावित ठिकानों पर तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद अमर सिंह ने खरसिया थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उन्होंने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके भाई को प्रलोभन देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर उसका अपहरण किया होगा।

मामले में खरसिया पुलिस ने शिकायत के आधार पर बीएनएस की धारा 140(3) के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस अब ट्रक चालक के लापता होने की परिस्थितियों की जांच कर रही है। फिलहाल धारा सिंह के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है और अपहरण की आशंका की पुष्टि होना बाकी है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

पूर्व रंजिश में लूटपाट की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का मामला, कोतवाली पुलिस ने हटाई लूट की धारा,मारपीट की घटना को लूटपाट बताकर दर्ज कराई गई थी रिपोर्ट, रिपोर्टकर्ता ने शपथ पत्र देकर स्वीकार की बात

केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल, युवक से मारपीट कर 1,500 रुपये और आईफोन 12 मिनी, युवती का मोटोरोला मोबाइल लूटा था; वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी की तलाश जारी

अवैध महुआ शराब के कारोबार पर रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई, 42 लीटर शराब जब्त, कोतरारोड़ और पूंजीपथरा पुलिस ने दो अलग-अलग गांवों में दी दबिश, एक पुरुष और एक महिला के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई

गोमर्डा अभयारण्य के 50 काले हिरण होंगे जल्द नए मेहमान, पर्यटन विकास को मिलेगी नई उड़ान, मुख्यमंत्री नेतृत्व में वन्यजीव संरक्षण और पर्यटन विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल, सारंगढ़–बिलाईगढ़ को मिलेगी नई पहचान

रायगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, कई खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए, उपभोक्ताओं की शिकायत पर दुकानों और प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, खराब खाद्य सामग्री मिलने की शिकायतों के बाद जांच तेज

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?