October 23, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लोकतंत्र बचाओ,भीड़तंत्र हटाओ अभियान के तहत भाजपा चलाएगी जनजागरण अभियान-श्रीकांत सोमावार, 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती और मतदाता सूची की शुद्धता का संदेश पहुंचाया जाएगा दुर्गा विसर्जन के दौरान बवाल! चक्रधर नगर चौक पर दो पक्षों में मारपीट, वीडियो वायरल , महिला पुलिसकर्मी की मौजूदगी में हुआ हंगामा मेला देखकर लौट रहे स्कूटी सवारों को बाइक ने मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल, मुख्य मार्ग पर हुआ हादसा, तेज रफ्तार बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज 23 लीटर महुआ शराब के साथ मुक्तिपारा अम्बिकापुर की सीता रजवाड़े गिरफ्तार::जेल दाखिल की कार्रवाई राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने की CM विष्णुदेव साय से मुलाकात, छत्तीसगढ़ की उद्योग नीति पर हुई विशेष चर्चा जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रेलर चालक से मोबाइल लूटपाट और लूट की मोबाइल खरीद-बिक्री के आरोप मेंत 6 गिरफ्तार, सभी भेजे गए रिमांड पर

मेला देखकर लौट रहे स्कूटी सवारों को बाइक ने मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल, मुख्य मार्ग पर हुआ हादसा, तेज रफ्तार बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज

रायगढ। दशहरा मेला देखकर घर लौट रहे तीन युवकों की स्कूटी को सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, जांजगीर-चांपा जिले के फगुरम चौकी अंतर्गत टिकरापारा, जवाहर चौक निवासी नरेश चौहान का छोटा भाई पियुष चौहान अपने दोस्तों देवेंद्र सहीस और आकाश महंत के साथ 21 अक्टूबर 2026 को स्कूटी क्रमांक CG 13 BD 6091 से खरसिया दशहरा मेला देखने गया था। स्कूटी आकाश महंत चला रहा था।

रात करीब 11 बजे मेला देखकर तीनों युवक वापस फगुरम लौट रहे थे। इसी दौरान छोटे मुड़पार मुख्य मार्ग पर सामने से आ रही एचएफ डीलक्स बाइक क्रमांक CG 13 AX 5061 के चालक ने कथित तौर पर तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।

हादसे में एक युवक की मौत, दो घायल
टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार तीनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे में पियुष चौहान के सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, देवेंद्र सहीस के सिर, हाथ और पैर में चोटें आईं, जबकि स्कूटी चला रहे आकाश महंत की आंख और पैर में चोट लगी है। दोनों घायलों को उपचार के लिए पद्मावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बाइक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज
मृतक के बड़े भाई नरेश चौहान की रिपोर्ट पर पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281, 125(ए) और 106(1) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है। पुलिस हादसे के संबंध में आगे की जांच कर रही है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

लोकतंत्र बचाओ,भीड़तंत्र हटाओ अभियान के तहत भाजपा चलाएगी जनजागरण अभियान-श्रीकांत सोमावार, 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती और मतदाता सूची की शुद्धता का संदेश पहुंचाया जाएगा

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?