October 25, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रायगढ़ में गूंजेगा हर हर महादेव, 4 से 10 दिसंबर तक होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का ऐतिहासिक निर्माण, जन कल्याण और लोक मंगल की कामना ओपी चौधरी ने धर्मेंद्र प्रधान से की सौजन्य मुलाकात, सपत्नीक पहुंचे रायपुर निवास झारसुगुड़ा यार्ड में एनआई कार्य से मेमू ट्रेन प्रभावित, बिलासपुर से आगे 21 दिन तक रहेगी रद्द महिला थाना पुलिस ने चंद्रा सामुदायिक भवन में वार्डवासियों को दी गई सायबर और महिला अपराधों की जानकारियां शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने का आरोपी गिरफ्तार, स्नैपचौट के जरिए हुई थी दोनों की पहचान, शादी का वादा कर कई बार शारीरिक संबंध बनाने का आरोप कोतवाली पुलिस की दो जुआ फड पर रेड, 6 जुआरी गिरफ्तार, बाउलीकुआं और दीनदयाल कॉलोनी ढिमरापुर में अलग-अलग कार्रवाई, जुआ खेलते 6 आरोपी पकड़े गए

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने का आरोपी गिरफ्तार, स्नैपचौट के जरिए हुई थी दोनों की पहचान, शादी का वादा कर कई बार शारीरिक संबंध बनाने का आरोप

रायगढ़. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे “अभियान संवेदना” के तहत घरघोड़ा पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। आरोपी की पहचान पंकज चौहान (21 वर्ष), निवासी ग्राम अमलीडीह, थाना घरघोड़ा, जिला रायगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक आईफोन मोबाइल भी जब्त किया है।
जानकारी के अनुसार, 23 अक्टूबर को 23 वर्षीय पीड़िता ने थाना घरघोड़ा में शिकायत दर्ज कराई कि 22 अक्टूबर 2025 को स्नैपचौट के माध्यम से उसकी पहचान पंकज चौहान से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत होने लगी और मुलाकातें भी होने लगीं। पीड़िता के अनुसार, 31 दिसंबर 2025 को आरोपी ने उसे फोन कर प्रेम करने और शादी करने का भरोसा दिलाया तथा अपने घर ग्राम अमलीडीह बुलाया। वहां आरोपी ने शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने इसी तरह कई बार शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और अलग-अलग समय पर उससे लगभग 4 लाख 50 हजार रुपये भी लिए।
पीड़िता के अनुसार, सितंबर में आवश्यकता पड़ने पर जब उसने आरोपी से अपने रुपये वापस मांगे और शादी करने के लिए कहा, तो आरोपी ने रुपये लौटाने से इनकार कर दिया तथा शादी करने से भी मना कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर थाना घरघोड़ा में धारा 69 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी पंकज चौहान को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में अपराध स्वीकार किया तथा घटना में प्रयुक्त आईफोन मोबाइल पेश किया, जिसे विधिवत जब्त किया गया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?