रायगढ़। धर्म नगरी रायगढ़ एक बार फिर शिवमय होने जा रही है। सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग महारुद्राभिषेक सेवा समिति के तत्वावधान में आगामी 4 दिसंबर से 10 दिसंबर 2026 तक रामलीला मैदान, रायगढ़ में सवा करोड़ शिवलिंग निर्माण एवं भव्य संगीतमय महारुद्राभिषेक का दिव्य आयोजन किया जा रहा है।

इस महायज्ञ का उद्देश्य जन कल्याणार्थ, लोक कल्याणार्थ विश्व शांति और समस्त क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना है।
संत सान्निध्य और मार्गदर्शन:
यह संपूर्ण आयोजन परम पूज्य गुरुदेव धर्माचार्य श्री सोमेश परसाई जी महाराज के पावन सान्निध्य एवं मंत्रोच्चार के बीच संपन्न होगा।
संरक्षक:
इस ऐतिहासिक आयोजन के संरक्षक माननीय ओ.पी. चौधरी जी, विधायक रायगढ़ एवं वित्त मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन हैं।
दैनिक कार्यक्रम की रूपरेखा:
– प्रातः 8:00 बजे – मंडल पूजन एवं वेदी पूजन
– प्रातः 10:00 बजे – रुद्री निर्माण, पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं भजनांजलि
– दोपहर 12 से 2 बजे तक – महा भंडारा (प्रसाद)
– सायं 4:00 बजे – संगीतमय महारुद्राभिषेक
आयोजन समिति ने की अपील:
समिति के पदाधिकारियों ने समस्त धर्मप्रेमी जनता, शिव भक्तों और मातृशक्ति से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पधार कर स्वयं शिवलिंग निर्माण कर पुण्य लाभ अर्जित करें और इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनें।
> मान्यता है कि पार्थिव शिवलिंग निर्माण और रुद्राभिषेक से समस्त पापों का नाश होता है और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। सवा करोड़ शिवलिंग का निर्माण अपने आप में एक महा तप है।
स्थान: रामलीला मैदान, रायगढ़ (छ.ग.)
संपर्क – 7089290001,7049000004,9993844460










