July 24, 2026

ऐप डाउनलोड करें

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती को ब्लैकमेल करने वाला साइबर अपराधी बिहार से गिरफ्तार, APK फाइल भेजकर मोबाइल का एक्सेस लिया, अंतरंग फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ऐंठे 13 हजार इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल द्वारा विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री एवं पुरस्कार वितरित कोतरलिया मेन रोड पर मोबाइल झपटमारी करने वाले चाचा-भतीजा गिरफ्तार, चक्रधरनगर पुलिस ने लूटा गया वीवो मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल की जब्त रायगढ़ कांग्रेस ने किया मोदी का पुतला दहन, कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी का जताया विरोध शिकायतों का समयबद्ध निराकरण और फाइल प्रोटोकॉल का अक्षरशः पालन अनिवार्य- कमिश्नर, बैठक में मुख्यमंत्री, कलेक्टर जनदर्शन सहित सभी शिकायतों का तय समय में निराकरण करने- कमिश्नर इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने विद्यार्थियों को दिया पानी बचत का संदेश

भारतमाला हाईवे में बदमाशों ने युवक का रास्ता रोक अधमरा होते तक पीटा, फोन पे से जबरिया कराया रकम ट्रांसफर

कोरबा। बिलासपुर- उरगा भारतमाला हाईवे में बदमाशों ने युवक का रास्ता रोक लिया। उन्होंने युवक की हाथ मुक्के, डंडे और बेल्ट से बेरहमी से पिटाई की। युवक के कान की बाली, मोबाइल, नगदी लूट लिए। बदमाशों ने जबरिया फोन पे से रकम ट्रासंफर करा लिया। बदमाश पीड़ित के बेहोश होते ही उसे मृत समझ छोड़ भागे। किसी तरह होश आने पर पीड़ित ने टोल प्लाजा कर्मियों की मदद से परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजनों ने युवक को गंभीर हालत में उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल दाखिल कराया, जहां उसका इलाज जारी है।
कोतवाली अंतर्गत मोतीसागर पारा में प्रितेश मिर्झा 28 वर्ष निवास करता है। वह एलआईपीएल नामक कंपनी में काम करता है। प्रितेश रविवार की सुबह किसी काम से पंतोरा गया था, जहां से वह शाम करीब 6 बजे घर लौट रहा था। वह बिलासपुर उरगा के बीच बने भारतमाला हाईवे में तरदा के समीप पहुंचा था। इसी दौरान 5-6 की संख्या में हाईवे पर खड़े युवको ने उसका रास्ता रोक लिया। वे प्रितेश के बाइक खड़े करते ही रूपयो की मांग करने लगे। प्रितेश ने उन्हें रकम नही होने की बात कहीं, जिससे आक्रोशित बदमाशों ने गाली गलौच करते हुए प्रितेश की हाथ मुक्के से पिटाई शुरू कर दी। उन्होंने प्रितेश के ऊपर लाठी डंडे और बेल्ट भी बरसाए। जिससे प्रितेश बुरी तरह घबरा गया। उसने बदमाशों के कहने पर अपने पास रखे नगदी के अलावा फोन पे के माध्यम से रकम ट्रांसफर कर दिए। इसके अलावा कान में पहले सोने की बाली भी दे दिया। उससे सारे सामान लेने के बाद भी बदमाश शांत नही हुए। उन्होंने प्रितेश की पुनः पिटाई शुरू कर दी, जिससे प्रितेश बेहोश होकर सड़क पर गिर गया। उसे मृत समझ बदमाश मौके से भाग निकले। करीब आधे घंटे बाद होश आने पर प्रितेश जैसे तैसे टोल प्लाजा पहुंचा।
उसने टोल प्लाजा में तैनात सुरक्षा कर्मियों को आपबीती सुनाई। उनकी मदद से परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने आनन फानन देर रात घायल युवक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल दाखिल कराया, जहां उसका उपचार जारी है।जिला अस्पताल चौकी प्रभारी विश्व नारायण चौहान ने बताया कि बयान दर्ज किया गया है आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

एसएसपी शशि मोहन सिंह की पहल पर आत्मानंद स्कूल में साइबर, ट्रैफिक और महिला सुरक्षा का महाअभियान, सोशल मीडिया, ऑनलाइन फ्रॉड, बेड टच और साइबर अपराधों से बचाव के गुर सीखकर जागरूक हुए छात्र-छात्राएं

8
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?