October 20, 2026

ऐप डाउनलोड करें

Sailaab NEWS: ललित महल गरबा आयोजन पहुंचे मा. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, महाष्टमी की दी बधाई ताश के पत्तों से जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, 5,700 रुपये नकद जब्त, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, 52 पत्ती ताश और पुराना अखबार भी जब्त घरघोड़ा में हर बुधवार लगेगा कलेक्टर का कैम्प कोर्ट, 4 नवंबर से शुरुआत, सात तहसीलों के राजस्व मामलों की होगी सुनवाई, जनदर्शन में लोग सीधे रख सकेंगे अपनी समस्याएं नवरात्रि-दशहरा पर्व पर सुरक्षा प्लान तैयार, 02 एडिशनल एसपी, 6 डीएसपी सहित थाना पुलिस, रिजर्व पुलिस, होमगार्ड और 6वीं बटालियन के जवान संभालेंगे सुरक्षा की जिम्मेदारी शहर के सभी विकास कार्य गुणवत्ता के साथ समय-सीमा पर हो पूर्ण-वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी, कैनाल लिंक रोड, स्टेडियम, तालाबों के सौंदर्यीकरण और ऑक्सीजोन की प्रगति की मंत्री ने ली जानकारी यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, खेत बेचकर निवेश की गई रकम हड़पी, पीड़ित को न लाभ मिला और न वापस मिली राशि

भारतमाला हाईवे में बदमाशों ने युवक का रास्ता रोक अधमरा होते तक पीटा, फोन पे से जबरिया कराया रकम ट्रांसफर

कोरबा। बिलासपुर- उरगा भारतमाला हाईवे में बदमाशों ने युवक का रास्ता रोक लिया। उन्होंने युवक की हाथ मुक्के, डंडे और बेल्ट से बेरहमी से पिटाई की। युवक के कान की बाली, मोबाइल, नगदी लूट लिए। बदमाशों ने जबरिया फोन पे से रकम ट्रासंफर करा लिया। बदमाश पीड़ित के बेहोश होते ही उसे मृत समझ छोड़ भागे। किसी तरह होश आने पर पीड़ित ने टोल प्लाजा कर्मियों की मदद से परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजनों ने युवक को गंभीर हालत में उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल दाखिल कराया, जहां उसका इलाज जारी है।
कोतवाली अंतर्गत मोतीसागर पारा में प्रितेश मिर्झा 28 वर्ष निवास करता है। वह एलआईपीएल नामक कंपनी में काम करता है। प्रितेश रविवार की सुबह किसी काम से पंतोरा गया था, जहां से वह शाम करीब 6 बजे घर लौट रहा था। वह बिलासपुर उरगा के बीच बने भारतमाला हाईवे में तरदा के समीप पहुंचा था। इसी दौरान 5-6 की संख्या में हाईवे पर खड़े युवको ने उसका रास्ता रोक लिया। वे प्रितेश के बाइक खड़े करते ही रूपयो की मांग करने लगे। प्रितेश ने उन्हें रकम नही होने की बात कहीं, जिससे आक्रोशित बदमाशों ने गाली गलौच करते हुए प्रितेश की हाथ मुक्के से पिटाई शुरू कर दी। उन्होंने प्रितेश के ऊपर लाठी डंडे और बेल्ट भी बरसाए। जिससे प्रितेश बुरी तरह घबरा गया। उसने बदमाशों के कहने पर अपने पास रखे नगदी के अलावा फोन पे के माध्यम से रकम ट्रांसफर कर दिए। इसके अलावा कान में पहले सोने की बाली भी दे दिया। उससे सारे सामान लेने के बाद भी बदमाश शांत नही हुए। उन्होंने प्रितेश की पुनः पिटाई शुरू कर दी, जिससे प्रितेश बेहोश होकर सड़क पर गिर गया। उसे मृत समझ बदमाश मौके से भाग निकले। करीब आधे घंटे बाद होश आने पर प्रितेश जैसे तैसे टोल प्लाजा पहुंचा।
उसने टोल प्लाजा में तैनात सुरक्षा कर्मियों को आपबीती सुनाई। उनकी मदद से परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने आनन फानन देर रात घायल युवक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल दाखिल कराया, जहां उसका उपचार जारी है।जिला अस्पताल चौकी प्रभारी विश्व नारायण चौहान ने बताया कि बयान दर्ज किया गया है आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, खेत बेचकर निवेश की गई रकम हड़पी, पीड़ित को न लाभ मिला और न वापस मिली राशि

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?