August 4, 2026

ऐप डाउनलोड करें

प्रशिक्षण से स्वावलंबन तक पहुंच रहीं ग्रामीण महिलाएं, विजयलक्ष्मी समाज कल्याण समिति एवं NABARD की पहल से महिला उद्यमियों को मिला बाजार का अवसर पुलिस के हत्थे चढ़ा ‘सीरियल चोर’ 1 बाइक, 2 स्कूटी के साथ सूने मकान और गैस सिलेंडर चोरी की वारदातों का एक साथ खुलासा रायगढ़ में बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण, पुलिस ने सुरक्षा मानकों की परखी तैयारियां , सीसीटीवी, अलार्म और गार्ड व्यवस्था का लिया जा रहा जायजा रक्तदान और मानव सेवा की मिसाल: रायगढ़ पुलिस के आरक्षक रवि श्रीवास को मिला ‘छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान 2026’ रायगढ़ में डेयरी एवं मिठाई दुकानों का निरीक्षण, पनीर-दही सहित चार नमूने लिए गए महापौर जीवर्धन चौहान ने दो वार्डों में 10 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

लव मैरिज के 5 साल बाद विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजन ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में की शिकायत, कब्र खोदकर निकाला गया शव बाहर

बिलासपुर। लव मैरिज के 5 साल बाद विवाहिता की घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना पति ने उसके घर वालों को दी और उनकी मौजूदगी में विवाहिता का अंतिम संस्कार कर दिया। अंतिम संस्कार के बाद विवाहिता के परिजन ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत की। दफन करने के 10 दिन बाद पुलिस ने अफसरों की मौजूदगी में कब्र खोदकर शव बाहर निकाला गया, अब शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र के बुंदेला का है।
दरअसल चकरभाठा थाना क्षेत्र के बुंदेला गांव में रहने वाली 23 वर्षीय जया सांडे का पांच साल पहले गांव के अर्जुन सांडे से प्रेम विवाह हुआ था। बीते 27 नवंबर को वह घर का काम कर रही थी, तभी उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई। उसने ससुराल वालों को इसकी जानकारी दी और घर पर आराम करने लगी। कुछ देर बाद घर के लोगों ने देखा तो जया की मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना तुरंत गांव के लोगों और जया के घर वालों को दी गई।
मायके वालों ने घर आकर हंगामा करते हुए ससुराल वालों पर आरोप लगाए। तब गांव के लोगों ने उन्हें पूरे मामले की शिकायत पुलिस से करने की सलाह दी। इसके बाद मायके वालों ने अंतिम संस्कार करने दिया। कफन-दफन के बाद मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई।
परिजन के आवेदन पर पुलिस ने एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी की अनुमति के बाद राजस्व अधिकारियो की मौजूदगी में कब्र खोदकर मृतका का शव बाहर निकाला। सिम्स में शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, इसके बाद मिले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?