August 4, 2026

ऐप डाउनलोड करें

प्रशिक्षण से स्वावलंबन तक पहुंच रहीं ग्रामीण महिलाएं, विजयलक्ष्मी समाज कल्याण समिति एवं NABARD की पहल से महिला उद्यमियों को मिला बाजार का अवसर पुलिस के हत्थे चढ़ा ‘सीरियल चोर’ 1 बाइक, 2 स्कूटी के साथ सूने मकान और गैस सिलेंडर चोरी की वारदातों का एक साथ खुलासा रायगढ़ में बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण, पुलिस ने सुरक्षा मानकों की परखी तैयारियां , सीसीटीवी, अलार्म और गार्ड व्यवस्था का लिया जा रहा जायजा रक्तदान और मानव सेवा की मिसाल: रायगढ़ पुलिस के आरक्षक रवि श्रीवास को मिला ‘छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान 2026’ रायगढ़ में डेयरी एवं मिठाई दुकानों का निरीक्षण, पनीर-दही सहित चार नमूने लिए गए महापौर जीवर्धन चौहान ने दो वार्डों में 10 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

रूपडेगा में पुलिस जन चौपाल : थाना प्रभारी लैलूंगा का ग्रामीणों से सीधा संवाद, नशाबंदी और घरेलू विवाद पर खुली चर्चा

रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन में आज थाना लैलूंगा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रूपडेगा में थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव के नेतृत्व में जन चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें गांव की महिलाएं-पुरूषों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस दौरान थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बताया कि शराब के कारण घरों में झगड़े, आर्थिक नुकसान और सामाजिक ताना-बाना बुरी तरह प्रभावित होता है और इसी कारण पुलिस नशाबंदी को लेकर पूरी संवेदनशीलता और सख्ती के साथ कार्य कर रही है। चौपाल में महिलाओं ने घरेलू विवाद, सुरक्षा, महिला उत्पीड़न, यातायात व्यवस्था और युवाओं में बढ़ते नशे जैसे अहम मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। थाना प्रभारी ने उन्हें भरोसा दिलाया कि आसपास के इलाकों में अवैध शराब बिक्री की शिकायतों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है और गांव में अवैध शराब बेचने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।
महिलाओं ने कई स्थानों पर गश्त बढ़ाने की मांग भी रखी, जिसे प्रभारी ने तुरंत नोट कर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया। थाना प्रभारी ने छोटी-छोटी बातों पर होने वाली मारपीट को गलत बताते हुए कहा कि कानून को हाथ में लेने वालों का हश्र हमेशा बुरा होता है, जिससे न केवल आरोपी का भविष्य तबाह होता है बल्कि पूरा परिवार भी टूट जाता है। वहीं गांव के बुजुर्गों ने भी जन चौपाल का समर्थन करते हुए पुलिस की इस पहल की सराहना की और इसे गांव की शांति और सुरक्षा के लिए अहम कदम बताया।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?