August 4, 2026

ऐप डाउनलोड करें

प्रशिक्षण से स्वावलंबन तक पहुंच रहीं ग्रामीण महिलाएं, विजयलक्ष्मी समाज कल्याण समिति एवं NABARD की पहल से महिला उद्यमियों को मिला बाजार का अवसर पुलिस के हत्थे चढ़ा ‘सीरियल चोर’ 1 बाइक, 2 स्कूटी के साथ सूने मकान और गैस सिलेंडर चोरी की वारदातों का एक साथ खुलासा रायगढ़ में बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण, पुलिस ने सुरक्षा मानकों की परखी तैयारियां , सीसीटीवी, अलार्म और गार्ड व्यवस्था का लिया जा रहा जायजा रक्तदान और मानव सेवा की मिसाल: रायगढ़ पुलिस के आरक्षक रवि श्रीवास को मिला ‘छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान 2026’ रायगढ़ में डेयरी एवं मिठाई दुकानों का निरीक्षण, पनीर-दही सहित चार नमूने लिए गए महापौर जीवर्धन चौहान ने दो वार्डों में 10 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

दशगात्र कार्यक्रम गया था परिवार, तभी सुने मकान में हो गई सोने चांदी जेवर की चोरी, 3 आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर चांपा। जिले के सिवनी के आनंद विहार कॉलोनी में सुने मकान से सोने चांदी के जेवर की चोरी के एक खरीदार सहित 3 आरोपियों को चांपा पुलिस ने कोरबा जिले के अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया है। वही चोरी के जेवरों को गला दिया गया था। जिसे बरामद किया गया है साथ ही अन्य 3 आरोपी फरार है जिनकी तलाश जारी है।
जानकारी अनुसार धनीराम देवांगन 8 नवंबर को चांपा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई की वह अपने परिवार के साथ भतीजे के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने चांपा आए हुए थे। मकान में ताला लगा हुआ था जब वापस रात करीबन 10.30 बजे अपने घर पहुंचे तो ताला टूटा हुआ था समान बिखरे पड़े थे कमरे में रखी अलमारी के अंदर रखे सोने चांदी के जेवर नहीं थे किसी अज्ञात चोर में चोरी की है।
चांपा थाने में मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की गई। इस दौरान आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की बारीकी से जांच की गई और धनीराम देवांगन की चोरी मोबाईल का डिटेल निकला गया। जिसमें कोरबा जिले से सत्य प्रकाश महंत, मोहन मिंज को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपने तीन अन्य साथियों के साथ चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की। वही चोरी के समान सोने चांदी के जेवर को सोनार अनिल काले के पास देना बताया। दोनों आरोपियों के बताने पर सोनार को पकड़ा गए जिसके पास से चोरी के सोने चांदी के जेवर को गला कर रखना बताने पर 180gm चांदी 7gm सोना और गलाने के उपकरण को जब्त किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम – सत्य प्रकाश महंत ( 19 वर्ष)बुधवार चौक,सोनार-अनिल काले (44 वर्ष) रामसागर पारा और मोहन मिंज( 24 वर्ष) नेहरू नगर कुआं जिला कोरबा के रहने। वाले है सभी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है वही प्रकरण के 3 अन्य आरोपी फरार है जिनकी तलाश जारी है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?