October 21, 2026

ऐप डाउनलोड करें

जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रेलर चालक से मोबाइल लूटपाट और लूट की मोबाइल खरीद-बिक्री के आरोप मेंत 6 गिरफ्तार, सभी भेजे गए रिमांड पर केलो डेम लूटपाट मामले में फरार आरोपी रामकुमार मेहता गिरफ्तार, लूटा हुआ आईफोन और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त पुलिस स्मृति दिवस पर रायगढ़ पुलिस ने अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शहीद परेड में 154 पुलिसकर्मियों के नामों का किया गया वाचन, एसएसपी शशि मोहन सिंह ने शहीद परिवारों से की आत्मीय चर्चा वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत कांग्रेस ने किया पर्चा वितरण दो सड़क हादसों में तीन की गई जान, दो युवक गंभीर, मेला देखने निकले बाइक सवार खड़े ट्रक से टकराए रायगढ़ शहर में शोभा यात्रा, रावण दहन कार्यक्रम के मद्देनजर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, रायगढ़ पुलिस द्वारा

महिला की हत्या का खुलासा, प्रेमी ही निकला कातिल, पैरावट में जली हुई अवस्था में मिली थी लाश

दुर्ग:- उतई थाना क्षेत्र के ग्राम पुरई में कल सुबह एक अज्ञात महिला के जले हुए शव के मामले का खुलासा पुलिस द्वारा कर दिया गया हैं। इस मामले में महिला के प्रेमी ही आरोपी निकला।
8 दिसंबर की सुबह पुरई गांव के खेल मैदान के पीछे पैरावट में एक अज्ञात महिला का जला हुआ शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने जली हुई लाश देख तुरंत इसकी सूचना गांव के सरपंच और पुलिस को दी थी।जिसके बाद ग्रामीण एसपी अभिषेक झा भी मौके पर पहुंचे।शव के पास से आधा जला चप्पल एक धारदार हथियार बरामद हुआ है, जिससे यह साफ संकेत मिलते हैं कि महिला की हत्या कर शव को जलाया गया है।जिसके कारण सबसे पहले अज्ञात महिला की शिनाख्ति शुरू की गई।
महिला की पहचान उर्मिला निषाद निवासी सुपेला के रूप में की गई। मृतिका और विजय बांधे के बीच कई सालों प्रेम प्रसंग था। आरोपी विजय बांधे की पहले ही शादीशुदा था। मृतिका शादी के बार बार दबाव बना रही थी। जिससे परेशान होकर आरोपी ने मृतिका की हत्या करने की योजना बनाई। योजना के तहत आरोपी विजय बांधे ने हार्डवेयर दुकान से धारदार चापट खरीदा और उमरपोटी के पेट्रोल पंप से प्लास्टिक बोतल में पेट्रोल खरीदकर ले गया था। और आरोपी ने मृतिका महिला को शादी में काम करने पाटन जाने के बहाने लेकर गए।और पुरई के नहर ले जाकर महिला के गले पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दिया जिसके बाद पैरा में पेट्रोल डालकर जलाकर फरार हो गया था।
पुलिस ने घटनास्थल में मिले खाए हुऐ मोमोज के टुकड़े और मोजे मिले थे। पुलिस ने 5 किलोमीटर तक के क्षेत्र के मोमोज के ठेले वालों से पूछताछ की गई थी और पेट्रोल पंप में लगे CCTV फुटेज को खंगाला गया।जिससे आरोपी की पहचान की गई।
दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि उतई थाना क्षेत्र में महिला की जली लाश मिली थी। पुलिस ने मृतिका की शिनाख्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ करने पर महिला शादी करने के लिए बार बार दबाव बना रही थी जिसे परेशान होकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगाल गया।मृतिका और आरोपी एक साथ कैटरिंग का काम करते थे।आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए घटना के दूसरे दिन रिश्तेदार बनाकर महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करने सुपेला थाना पहुंचा।जिसके बाद पुलिस ने आरोपी प्रेमी विजय बांधे को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर हत्या करना स्वीकार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?