April 22, 2026

ऐप डाउनलोड करें

आदित्य बिजनेस पार्क काम्पलेक्स के सामने खड़ी बाईक में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, बाईक जलकर पूरी तरह हुई खाक 36 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, 15 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त, बंगुरसिया ढाबा के पास नाकेबंदी में कार समेत दबोचे गए आरोपी जनगणना प्रशिक्षण से घर लौट रहे शिक्षक को कार ने कुचला, सायकल सवार एक अन्य ग्रामीण भी हुआ गंभीर, जांच में जुटी पुलिस “अंतरराज्यीय उठाईगिरी-लूट गैंग का भंडाफोड़”, रायगढ़ पुलिस ने मास्टरमाइंड को दबोचा, कई वारदातों का खुलासा, आरोपी ने 15 से ज्यादा चोरी, लूट और उठाईगिरी की घटनाएं कबूली शादी कार्ड बांटने निकले युवक की सड़क हादसे मौत, रात के अंधेरे में गड्ढे में गिरने से हुई घटना, परिजनों में पसरा मातम पल्सर मोटर सायकल की टक्कर से एक शख्स की मौत, शादी समारोह शामिल होनें जाते समय सड़क में गिरे टोपी उठाते समय हुई घटना

RAIGARH : दो बाईक की आमने-सामने जोरदार भिड़त, 01 की मौके पर तो 02 ने अस्पताल में तोडा दम, टांगरघांट डूमरघुचा के बीच हुई घटना

रायगढ़। रायगढ़ जिले में दो बाईक की आमने-सामने जोरदार भिड़त हो जाने की घटना में दो ग्रामीणों की मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहंुची पुलिस मर्ग पंचनामा कार्रवाई पश्चात आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला तमनार थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार तमनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम टपरंगा निवासी कांशीराम भुईहर 60 साल, अपनी पत्नी द्रोपती भुईहर 58 साल के साथ अपनी बेटी के घर गिरसिमा गए हुए थे, जहां से कल शाम दोनों अपने गांव वापस लौट रहे थे। बाईक सवार पति-पत्नी जब टांगरघांट डूमरघुचा के बीच पहुंचे ही थे कि सामने की तरफ से आ रहे बाईक क्रमांक सीजी 13 बीजी 6708 के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी मोटर सायकल को जोरदार ठोकर मार दिया। बताया जा रहा कि इस दुर्घटना में सिर में गंभीर चोट आने की वजह से घटना स्थल पर ही कांशीराम की मौत हो गई वहीं उसकी पत्नी को गंभीर अवस्था में तमनार अस्पताल ले जाया गया था जहां उसकी भी मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।
तीसरे युवक की भी मौत होनें की खबर
बताया जा रहा है कि दूसरे बाईक में सवार युवक को भी सिर, हाथ, पैर के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आने की वजह से उसके परिजनों के द्वारा उसे ओडिसा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो जाने की बात कही जा रही है। फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
6
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?