April 22, 2026

ऐप डाउनलोड करें

आदित्य बिजनेस पार्क काम्पलेक्स के सामने खड़ी बाईक में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, बाईक जलकर पूरी तरह हुई खाक 36 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, 15 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त, बंगुरसिया ढाबा के पास नाकेबंदी में कार समेत दबोचे गए आरोपी जनगणना प्रशिक्षण से घर लौट रहे शिक्षक को कार ने कुचला, सायकल सवार एक अन्य ग्रामीण भी हुआ गंभीर, जांच में जुटी पुलिस “अंतरराज्यीय उठाईगिरी-लूट गैंग का भंडाफोड़”, रायगढ़ पुलिस ने मास्टरमाइंड को दबोचा, कई वारदातों का खुलासा, आरोपी ने 15 से ज्यादा चोरी, लूट और उठाईगिरी की घटनाएं कबूली शादी कार्ड बांटने निकले युवक की सड़क हादसे मौत, रात के अंधेरे में गड्ढे में गिरने से हुई घटना, परिजनों में पसरा मातम पल्सर मोटर सायकल की टक्कर से एक शख्स की मौत, शादी समारोह शामिल होनें जाते समय सड़क में गिरे टोपी उठाते समय हुई घटना

नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताया आशंका,कार्यपालिक दंडाधिकारी ने दोनों पक्ष का बयान किया दर्ज

कोरबा। शादी के महज छह माह बाद नव विवाहिता ने जहर सेवन कर ली जहा लव मैरिज का अंत इस बात की भनक ससुरालियों को घंटों बाद लगी। वे नव विवाहिता को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले आए, जहां से उसे टीपी नगर स्थित निजी अस्पताल दाखिल कराया गया। यहां चार दिनों तक चले इलाज के बाद भी उसकी जान नही बचाई जा सकी। उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मामले में मृतिका के परिजनों ने पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। बहरहाल कार्यपालिक दंडाधिकारी ने पुलिस की मौजूदगी में परिजनों का बयान दर्ज कर लिया है।

करतला थानांतर्गत ग्राम बांधाखार में जयकिशन सिदार निवास करता है। वह खेती किसानी का काम करता है। उसकी शादी करीब 6 माह पहले 27 जून को रायगढ़ जिले के खरसियां थानांतर्गत ग्राम लोधिया में रहने वाली मालती सिदार से हुई थी। नवविवाहिता ने 16 दिसंबर की सुबह घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया। इसकी भनक परिजनों को तब लगी, जब देर शाम उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे इलाज के लिए करतला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के पश्चात अन्यत्र रेफर कर दिया गया। परिजन उसे टीपी नगर स्थित निजी अस्पताल ले आए, जहां चार दिनों तक इलाज चलता रहा। इसके बाद भी नवविवाहिता की जान नही बचाई जा सकी। उसने निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रबंधन की ओर सीएसईबी पुलिस को मेमों भेज दिया गया। मामला नवविवाहिता की मौत से जुड़े होने के कारण पुलिस ने कार्यपालिक दंडाधिकारी को अवगत कराया। कार्यपालिक दंडाधिकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मर्क्युरी पहुंचे।
उन्होंने पुलिस की मौजूदगी में मृतिका के परिजनों से पूछताछ की। इस दौरान पति सहित अन्य परिजनों ने मृतिका ने आत्मघाती कदम उठाने की वजह से अनभिज्ञता जाहिर की, जबकि मायके पक्ष के लोगों ने पति जयकिशन पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। उनका कहना था कि दोनों परिवारों में रिश्तेदारी थी। लिहाजा जयकिशन और मृतिका के बीच जान पहचान थी। वे एक दूसरे के करीब आ गए।लव मैरिज लिहाजा सामाजिक रिति रिवाज से उनकी शादी करा दी गई थी। जयकिशन विवाह के महज सप्ताह भर बाद से ही अपनी पत्नि से मारपीट करता था। यह सब उनकी आंखों के सामने भी हुई थी। उसकी प्रताड़ना से ही मालती से जहर का सेवन किया होगा। बहरहाल कार्यपालिक दंडाधिकारी ने दोनों पक्ष का बयान दर्ज कर लिया है। मामले में पुलिस वैधानिक कार्रवाई उपरांत जांच कर रही है।

मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मर्क्युरी पहुंची मृतिका के बुआ उमा सिदार ने बताया कि मालती सिदार के सिर से बचपन में ही माता पिता का साया उठ गया था। दोनों की शादी मनपसंद से हुई थी। घटना की जानकारी उन्हें दो दिन बाद 19 दिसंबर को एक रिश्तेदार के माध्यम से मिली। उसने निजी अस्पताल में इलाज के दौरान जहर सेवन करने से इंकार की थी। जयकिशन शादी के बाद से ही उसके साथ मारपीट करता था। उसने ही जबरिया जहर दिया होगा। युवती पढ़ी लिखी है और 12वीं पास है वही युवक के दसवीं पास बताया जा रहा है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
6
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?