April 22, 2026

ऐप डाउनलोड करें

आदित्य बिजनेस पार्क काम्पलेक्स के सामने खड़ी बाईक में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, बाईक जलकर पूरी तरह हुई खाक 36 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, 15 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त, बंगुरसिया ढाबा के पास नाकेबंदी में कार समेत दबोचे गए आरोपी जनगणना प्रशिक्षण से घर लौट रहे शिक्षक को कार ने कुचला, सायकल सवार एक अन्य ग्रामीण भी हुआ गंभीर, जांच में जुटी पुलिस “अंतरराज्यीय उठाईगिरी-लूट गैंग का भंडाफोड़”, रायगढ़ पुलिस ने मास्टरमाइंड को दबोचा, कई वारदातों का खुलासा, आरोपी ने 15 से ज्यादा चोरी, लूट और उठाईगिरी की घटनाएं कबूली शादी कार्ड बांटने निकले युवक की सड़क हादसे मौत, रात के अंधेरे में गड्ढे में गिरने से हुई घटना, परिजनों में पसरा मातम पल्सर मोटर सायकल की टक्कर से एक शख्स की मौत, शादी समारोह शामिल होनें जाते समय सड़क में गिरे टोपी उठाते समय हुई घटना

मधुमक्खियों का शहद खाने राइस मिल पहुंचा भालू, 25 फुट ऊंचे टीन शेड पर देखकर कर्मचारियों में मचा हडकंप

गौरेला पेंड्रा मरवाही। मरवाही वन मंडल क्षेत्र में वन्यजीवों की आवाजाही एक बार फिर सामने आई है। लरकेनी–धनपुर मुख्य मार्ग पर स्थित श्री साईं फूड प्रोडक्ट राइस मिल में देर रात एक भालू मधुमक्खियों का शहद खाने के लिए परिसर में घुस आया। राइस मिल परिसर में बने टीन शेड पर बड़ी संख्या में मधुमक्खियों के छत्ते लगे हुए थे, जिनकी ओर आकर्षित होकर भालू रात के समय शेड पर चढ़ गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भालू शहद खाने में इतना मशगूल हो गया कि उसे रात गुजरने और सुबह होने का भी आभास नहीं हुआ। सुबह जब राइस मिल खुली तो चौकीदार और कर्मचारियों ने 25 फुट ऊंचे टीन शेड के ऊपर भालू को बैठे देखा। भालू को देखते ही कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और कामकाज तत्काल रोक दिया गया। मामले की जानकारी तुरंत वन विभाग को दी गई।सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा। मानव गतिविधि बढ़ने पर भालू शेड के ऊपर ही दुबककर बैठ गया। किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचने के लिए राइस मिल प्रबंधन ने कर्मचारियों के अंदर प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी। सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाते हुए आसपास के क्षेत्र में लोगों की आवाजाही सीमित कर दी गई।
वन विभाग द्वारा भालू को सुरक्षित तरीके से बाहर निकालकर जंगल की ओर भेजने की कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार भालू को नुकसान पहुंचाए बिना रेस्क्यू किया जाएगा।मरवाही वन मंडल क्षेत्र में भालुओं की संख्या काफी अधिक है। भोजन और पानी की तलाश में भालू अक्सर जंगल से सटे गांवों, खेतों और औद्योगिक परिसरों में पहुंच जाते हैं। इससे ग्रामीणों और श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी वन्यजीव की सूचना तुरंत विभाग को देने की अपील की है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
6
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?