June 6, 2026

ऐप डाउनलोड करें

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस ने मनाया “प्रदूषण दिवस”, पर्यावरण विभाग का घेराव कर सौंपा ज्ञापन 72 की उम्र में भी जवानी का जज्बा , पेड़ लगाकर मनाया अपना जन्मदिन सेवा निवृत शिक्षक भोगीलाल विश्व पर्यावरण सप्ताह पर बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन के जरिए दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश,  मिलूपारा , सीदारपारा और खम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम, 500 पौधों का रोपण करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश का खुलासा, पत्नी और साले गिरफ्तार, व्यवसायी की मेहनत की कमाई और संपत्ति के गबन का आरोप रायगढ़ में तालाब किनारे दिखा हाथियों का बड़ा दल, ग्रामीणों ने बनाया वीडियो, प्रभावित गांव के लोगों को सावधानी बरतने की अपील

ट्रेलर चालक को अगवा कर नगदी व मोबाइल की लूट, रेलवे लाइन किनारे फेंक भाग निकले लुटरे, बोलेरो चालक बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम

कोरबा। कुसमुंडा खदान में ट्रेलर खड़े कर खाना खाने जा रहे चालक को बोलेरो सवार बदमाशों ने अगवा कर लिया। उन्होंने थोड़ी दूर जाने के बाद चालक से 3 हजार नगदी से भरे पर्स व मोबाइल लूट लिया। वे चालक के हाथ पैर को रस्सी से बांध रेलवे लाइन के किनारे फेंक भाग निकले। ट्रेलर चालक खुले आसमान के नीचे कड़कती ठंड में पूरी रात पड़ा रहा। इस बीच मालगाड़ी की चपेट में आकर युवक के एक पैर का एड़ी कटकर अलग हो चुका था। उसे दोस्त ने इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल दाखिल कराया, जहां उसका उपचार जारी है।
यह वाक्या सोमवार की सुबह कुसमुंडा गेट नंबर 6 के समीप सामने आया। दरअसल गेट नंबर 6 की ओर लोगों की आवाजाही चल रही थी। इसी दौरान एक । व्यक्ति की नजर रेल पटरी के समीप पड़े युवक पर गई। वह किसी अनहोनी की आशंका से मौके पर पहुंचा। उसने करीब जाकर देखा तो एक युवक पटरी के किनारे दर्द से कराह रहा था। उसके दोनों हाथ पैर रस्सी से बंधे थे। उसके बाएं पैर का एडी कटकर अलग हो चुका था। उस व्यक्ति ने युवक की हालत देख रस्सी खोल उसे आजाद करा दिया। घायल युवक ने उसके मोबाइल से कॉल कर ट्रेलर चालक का काम करने वाले अपने दोस्त राजनाथ को दी। राजनाथ मौके पर पहुंचा तो भीड़ लगी थी। घायल युवक मूलतः ग्राम बघनारी, थाना चोपन, जिला सोनभद्र यूपी निवासी विनोद कहार पेशे से वाहन चालक है।
उन्होंने विनोद से तीन हजार रूपए व दस्तावेज से भरे पर्स के अलावा मोबाइल को लूट लिया। उसके दोनों हाथ पैर को रस्सी से बांध रेलवे पटरी के किनारे फेंक बदमाश भाग निकले। विनोद खुली आसमान के नीचे कड़कते ठंड के बीच पूरी रात पड़ा रहा। इस बीच मालगाड़ी की चपेट में आने से बाएं पैर का एड़ी कटकर अलग हो चुका था। लिहाजा उसके लिए पटरी से दूर जा पाना भी संभव नही था। बहरहाल अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को मेमों भेज दिया है। मामले में जांच से ही वस्तुस्थिति स्पष्ट होगी।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?