October 24, 2026

ऐप डाउनलोड करें

कोतवाली पुलिस की दो जुआ फड पर रेड, 6 जुआरी गिरफ्तार, बाउलीकुआं और दीनदयाल कॉलोनी ढिमरापुर में अलग-अलग कार्रवाई, जुआ खेलते 6 आरोपी पकड़े गए 17.650 टन स्क्रैप कबाड़ से लदा 12 चक्का ट्रक जब्त, पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कबाड़ परिवहन के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका चालक दो स्थानों पर शराब रेड कार्रवाई, 32 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, तुमीडीह–सराईपाली मार्ग पर स्कूटी से शराब परिवहन करते एक आरोपी गिरफ्तार, 10 लीटर महुआ शराब और स्कूटी जब्त RAIGARH: जंगली सूअर के अवैध शिकार का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार उमेश पटेल के नेतृत्व में खरसिया कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग दीपावली से पहले प्रदूषण पर उठे सवाल, रायगढ़ में शिव शक्ति स्टील प्लांट के धुएं से ग्रामीण परेशान

दंतैल हाथी की दहशतः कई गांव के ग्रामीण कर रहे रतजगा, 48 घंटे में 03 को उतार चुका मौत के घाट, हाथी पर रखी जा रही नजर

कोरबा। बिलासपुर रेज में हाथी ने एक महिला को मौत के घाट उतारने के बाद कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल पहुंचा था और वहां दो महिलाओं को 24 घण्टे में मौत के घाट उतारने के बाद कोरबा शहर से लगे बालको रेंज पहुंचा और एक ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया था और आसपास जंगल विचरण करते नजर आया।
जिले में हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। अजगरबहार परिसर और कटघोरा रेंज में पिछले 48 घंटों के भीतर दंतैल हाथी के हमले से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। अब नर हाथी कोरबा वन मंडल के करतला रेंज के सुईयारा जंगल बड़मार बीट में रुका हुआ हैं, कोटमेर, तुर्रिकटरा, दादरपारा, बड़मार, टीमनभौना में नजर आया। बताया जा रहा है कि हाथी 72 घंटे में लगभग 75 किलोमीटर की दूरी तय कर लगभग 40 गांव का सफर कर चुका है जो कई गांव के बीच और खेतों से होते हुए अभी वर्तमान में करतला वन परिक्षेत्र के बड़मार जंगल मे है। वन विभाग के टीम ड्रोन कैमरे की मदद से हाथी पर नजर रखी हुई है। लगातार आसपास गांव वालों को मुनादी कर हाथी से दूर रहने ग्रामीणों को कहा जा रहा है। वही प्रभावित क्षेत्र में गांव से लगे जंगल और खेत जाने से भी ग्रामीणों को रोका जा रहा है।

किसी भी व्यक्ति के बाड़ी या आंगन से कुछ टूटने की आवाज आए, बिल्कुल भी बाहर न निकले।सुबह होने के बाद जंगल की ओर बिल्कुल भी न जाएं। यह हाथी ज्यादातर घर से लगे बाड़ी में जा रहा हैं इसलिए बाड़ी में कोई भी रात्रि विश्राम ना करें। विशेष कर जिस जगह धान रखा होगा वाह पर आप बिल्कुल भी न सोए।इन सब बातों को ग्रामीणों को विशेष रूप से समझाया जा रहा है। वन विभाग की दो अलग-अलग टीम हाथी पर 24 घंटा नजर रखी हुई है वह जो नुकसान हुए हैं उसका वन विभाग के द्वारा सर्वे कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?