October 24, 2026

ऐप डाउनलोड करें

कोतवाली पुलिस की दो जुआ फड पर रेड, 6 जुआरी गिरफ्तार, बाउलीकुआं और दीनदयाल कॉलोनी ढिमरापुर में अलग-अलग कार्रवाई, जुआ खेलते 6 आरोपी पकड़े गए 17.650 टन स्क्रैप कबाड़ से लदा 12 चक्का ट्रक जब्त, पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कबाड़ परिवहन के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका चालक दो स्थानों पर शराब रेड कार्रवाई, 32 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, तुमीडीह–सराईपाली मार्ग पर स्कूटी से शराब परिवहन करते एक आरोपी गिरफ्तार, 10 लीटर महुआ शराब और स्कूटी जब्त RAIGARH: जंगली सूअर के अवैध शिकार का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार उमेश पटेल के नेतृत्व में खरसिया कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग दीपावली से पहले प्रदूषण पर उठे सवाल, रायगढ़ में शिव शक्ति स्टील प्लांट के धुएं से ग्रामीण परेशान

एम्बुलेंस चालक से मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में पुसौर पुलिस की सख्त कार्रवाई, पुलिस ने 6 आरोपियों को बलवा के अपराध में गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर

रायगढ़। आपातकालीन सेवा में तैनात एम्बुलेंस और उसके चालक पर हमला करने के मामले में पुसौर पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। सड़क दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची एम्बुलेंस के साथ न केवल मारपीट की गई, बल्कि वाहन में तोड़फोड़ कर लगभग एक लाख रुपये से अधिक की क्षति पहुंचाई गई थी।
जानकारी के अनुसार दिनांक 17.10.2025 की रात्रि एनटीपीसी लारा अंतर्गत संचालित एम्बुलेंस को देवलसुरा मार्ग में सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने पर ग्राम देवलसुरा चौक भेजा गया था। एम्बुलेंस चालक के साथ एमटी देवेन्द्र सोनी भी मौके पर पहुंचे, जहां पहले से भारी भीड़ मौजूद थी। इसी दौरान विकास साव, सुनील साव, प्रकाश निषाद, रोहित डनसेना, सुनील गुप्ता, शैलेष पटेल सहित लगभग 20–25 लोगों ने एकराय होकर दोनों एम्बुलेंस कर्मियों के साथ गाली-गलौच शुरू कर दी और उन्हें एम्बुलेंस से खींचकर बाहर निकालते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की। भीड़ द्वारा पत्थर और हेलमेट से एम्बुलेंस पर हमला किया गया, जिससे वाहन के आगे, पीछे और साइड के शीशे सहित अन्य हिस्सों को गंभीर नुकसान पहुंचा। मारपीट की स्थिति को देखते हुए एमटी देवेन्द्र सोनी जान बचाकर मौके से भाग गया।
घटना के संबंध में एम्बुलेंस चालक द्वारा दिनांक 19.10.2025 को थाना पुसौर में आवेदन प्रस्तुत किया गया, जिस पर धारा 115(2), 324(5), 191(2) भारतीय न्याय संहिता तथा लोक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 की धारा 3 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर मौका नक्शा तैयार किया गया तथा क्षतिग्रस्त एम्बुलेंस का नुकसानी पंचनामा बनाया गया।
प्रकरण की विवेचना में आरोपियों की पहचान के पश्चात पुसौर पुलिस ने आज छह आरोपियों—विकास कुमार साव (22 वर्ष), सुनील साव (25 वर्ष), प्रकाश कुमार निषाद (28 वर्ष), रोहित कुमार डनसेना (36 वर्ष), सुनील गुप्ता (28 वर्ष) एवं शैलेष पटेल (29 वर्ष), सभी निवासी देवलसुरा थाना पुसौर जिला रायगढ़—को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को बलवा एवं मारपीट के गंभीर अपराधों में न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आगे विवेचना जारी है, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आपातकालीन सेवाओं में बाधा डालने और लोक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के विरुद्ध आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?